फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Woman used to trap rich people in honeytrap, Delhi Police caught from Bhopal

MP News: इलाज के बहाने महिला ने डॉक्टर को हनीट्रैप के जाल में फंसाया, दिल्ली पुलिस ने भोपाल से पकड़ा

Wed, 22 Jun 2022 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 08:39 AM IST
सार

खुद को सऊदी अरब की बताकर अमीर लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाने वाली महिला को दिल्ली पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने ओखला के एक डॉक्टर को इलाज के बहाने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
MP News: Woman used to trap rich people in honeytrap, Delhi Police caught from Bhopal
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने भोपाल से एक पुरुषों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाली महिला को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जौहरी जबी उर्फ परवीन (56) के रूप में हुई है, जिसे भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) रोहित मीणा ने कहा कि पेशे से डॉक्टर एक व्यक्ति ने 2018 में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उसे इलाज के बहाने प्रवीण नाम की एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि वह इलाज के लिए उसके क्लिनिक गई और कहा कि वह सऊदी अरब की रहने वाली है और अकेली रहती है। महिला ने इमरजेंसी वाले हालात का हवाला देते हुए उसे अपने आवास पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने महिला के साथ डॉक्टर का वीडियो बनाया और उसके बाद उससे 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, जामिया नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था और स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की गई थी। जांच के दौरान उसके दो साथियों नूर मझर उर्फ असलम और महेंद्र को अप्रैल, 2019 में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। लेकिन महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सका, क्योंकि वह मामला दर्ज होने के तुरंत बाद फरार हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जून को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि महिला झूठी पहचान पर भोपाल में रह रही है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया, जो भोपाल गई और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान जौहरी जबी ने खुलासा किया कि वह गिरोह के सरगना के निर्देश पर अमीर लोगों को फंसाती थी, जिसकी पहचान जहांगीर उर्फ शेखू के रूप में हुई है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य महेंद्र वीडियो बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed