फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Wife Kills Husband And Buries In Courtyard In Chhindwara

MP News: शराब पीकर लड़ता था, इसलिए तीसरी पत्नी ने गमछे से मार दिया, आंगन में शव गाड़ा और उस पर खटिया रख दी

Tue, 11 Oct 2022 04:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 11 Oct 2022 04:07 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में आंगन में बनी कब्र से बाहर निकाली गई लाश का खुलासा हो गया है। 45 वर्षीय घनश्याम को उसकी ही तीसरी पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर मार दिया था। उस पर खटिया रख दी थी। 

विज्ञापन
MP News: Wife Kills Husband And Buries In Courtyard In Chhindwara
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में लांघा गांव में कब्र से बाहर निकली लाश का मामला सुलझा लिया गया था। मृतक की पत्नी ने ही विवाद के बाद उसे उसी के गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतारा। फिर उसकी ही खाट के नीचे उसे दफना दिया। 24 घंटे के अंदर पांढुर्णा पुलिस ने जांच के बाद खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लांघा निवासी 45 वर्षीय घनश्याम पिता पंजाबराव पराड़कर पट्टे की जमीन पर पत्नी 42 वर्षीय मीरा पराड़कर के साथ रहते थे। रविवार सुबह पुलिस को गांव के सरपंच से खबर मिली कि घनश्याम का शव घर के आंगन में दफन है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कब्र के बाहर लाश आधी दिखाई पड़ रही थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया। प्रकरण की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला कि घनश्याम शराबी था। अक्सर नशे में पत्नी से विवाद करता था। रविवार को भी विवाद हुआ और मीना ने घनश्याम को उसके ही गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतारा। इसके बाद शव को उसकी खाट के नीचे दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी मीरा को धारा 302, 201 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


खटिया के नीचे बना ली कब्र
घनश्याम और मीरा का जब से विवाह हुआ है, तब से दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। घनश्याम ने मीरा से तीसरा विवाह किया था। मीरा का यह दूसरा विवाह था। बताते हैं कि आठ अक्टूबर को घनश्याम जब शराब के नशे में घर आया तो उसका बेटा आयुष बीमार था। उसने मीरा से उसकी दवा के संबंध में पूछा और विवाद करने लगा। मीरा ने एक थप्पड़ मारकर उसे सुला दिया था। इसके बाद घनश्याम खटिया पर सोया तो मीरा ने थोड़ी देर बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या की। शव को खटिया के नीचे दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अक्टूबर को कर दी थी हत्या
मीरा ने घनश्याम की हत्या आठ अक्टूबर को ही कर दी थी। इसके बाद उसकी लाश पर कंबल डाल दिया था। अगली सुबह जब घनश्याम का बड़ा बेटा पीयूष आया और उसने पिता को खाने के लिए उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद वह भी काम पर निकल गया। दोपहर बाद छोटे बेटे आयुष ने देखा कि उसकी मां घर के बाहर से मिट्टी लाकर घर में डाल रही है। उसने बड़े भाई पीयूष को खबर दी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते दोनों भाई घर में गए। खटिया के नीचे से मिट्टी हटाई तो देखा कि उनका पिता दफन था। उन्होंने सरपंच को पूरे मामले की खबर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed