फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Villagers troubled by the ravages of wild elephants in Bandhavgarh, spending the night in the forest with the help of fire

MP News: बांधवगढ़ में जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, आग के सहारे सड़क और जंगल में काट रहे रात

Wed, 22 Jun 2022 01:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 01:47 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम कोलुहाबाह और गढ़पुरी के ग्रामीण जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान हैं। हाथियों से अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीणों को आग के सहारे जंगल या सड़क में रातें काटनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
MP News: Villagers troubled by the ravages of wild elephants in Bandhavgarh, spending the night in the forest with the help of fire
हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के भीतर बसे गांवों में लोगों को जंगली हाथियों का कहर झेलना पड़ रहा है। हाथियों के उत्पात से परेशान लोग अब घरों की जगह जंगल और सड़कों में आग के सहारे रातें काटने के लिए मजबूर हैं। इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात इतना बढ़ गया है कि लोगों को अपनी जान पर हर वक्त खतरा मंडराता नजर आता है। हाथी आये दिन यहां रहने वाले ग्रामीणों को और उनके घरों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से चली आ रही समस्या से जिला प्रशासन भी परेशान हैं। वहीं बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन प्रभावित ग्रामीणों से लगातार दूरियां बनाए हुए है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से लगे ग्राम कोलुहाबाह और गढ़पुरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समय जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान हैं, जंगली हाथी कभी भी रात में आकर घरों में तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं, जिससे ग्रामीणों को या तो अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है या फिर किसी भी तरह से खुद के उपाय से जंगली हाथियों को खदेड़ना पड़ता है 
विज्ञापन


ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द विस्थापित कर अन्य जगह बसाहट करने की गुहार लगा रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम कोलुहाबाह के ग्रामीण स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं, उन्हें इन सुविधाओं के लिए करीब 6 किलोमीटर लंबे जंगल का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed