फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two teachers clashed over charge in Chhindwara, viral video, Incharge principal booked

MP News: छिंदवाड़ा में प्रभार को लेकर भिड़े दो शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल, प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 05 Nov 2022 01:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Nov 2022 01:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पुराने और नए प्रभारी प्राचार्य में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। नए प्रभारी प्राचार्य ने पुराने को पीट दिया। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Two teachers clashed over charge in Chhindwara, viral video, Incharge principal booked
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में दो शिक्षकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में नए और पुराने प्रभारी प्राचार्य में विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। नए प्रभारी प्राचार्य ने पुराने को पीट दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। पुराने प्रभारी प्राचार्य की शिकायत पर नए के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना छिंदवाड़ा के पांढुर्णा के शासकीय माध्यमिक स्कूल की है। नए प्रभारी प्राचार्य संतोष अतुलकर ने पुराने प्रभारी प्राचार्य रवींद्र गडकरी को पीट दिया। इसकी शिकायत के आधार पर पांढुर्णा पुलिस ने अतुलकर के खिलाफ धारा 294 और 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, संतोष पहले भी विवादों में रहे हैं। सीनियर होने के कारण उन्होंने पूर्व के प्रभारी इंचार्ज रविंद्र से चार्ज लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने बच्चों की फीस जमा करने के मुद्दे पर शिक्षकों पर पैसा खाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक कुछ छात्रों की फीस कम उनसे गलत तरीके से शिक्षक पैसे कमा रहे हैं। इसी तरह के आरोप लगाकर वह सभी शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहा था। शिक्षकों से बिना कारण बहस होने लगी थी। गुरुवार को तो हद पार हो गई। स्कूल छूटने के बाद पुराने प्रभारी रवींद्र गडकरी पर संतोष ने हमला कर दिया। पहले तो उन्होंने ईट और पत्थर से हमला करने की धमकी थी। फिर मारपीट करने लगे। इस घटना से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालक दहशत में हैं। उन्हें डर है कि ऐसे शिक्षक उनके बच्चों के साथ भी किसी प्रकार की मारपीट कर सकते हैं।  

50 से अधिक संकुल प्राचार्य एवं शिक्षक पहुंचे थाना
घटना के बाद शाम छह बजे 50 से अधिक शासकीय स्कूलों के संकुल प्राचार्य एवं शिक्षक थाना पांढुर्ना पहुंचे। वहां मारपीट के शिकार हुए रवींद्र गडकरी के पक्ष में उन्होंने थाना पांढुर्ना में आवेदन दिया। साथ ही प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पुलिस ने 294 और 323 का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed