{"_id":"64c15f2eb0fb7fa3140e8c63","slug":"mp-news-two-members-of-interstate-gang-who-cheated-crores-in-the-name-of-petrol-pump-arrested-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पेट्रोल पंप के नाम पर करोड़ों ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पेट्रोल पंप के नाम पर करोड़ों ठगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
सार
कटनी के व्यापारी के साथ पेट्रोल पंप का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। दिल्ली की गैंग के दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से लाखों रुपये और सामान जब्त किया है। दो आरोपियों की और तलाश है।
विज्ञापन
ठगी के आरोपियों से जब्त सामान।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में गल्ला व्यापारी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली की गैंग के चार लोगों ने पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर ठगी की थी। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लाख 20 हजार नगद सहित बैंक में जमा 9 लाख 31 हजार की राशि सीज करते हुए कार, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य चीजें जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके के रघुनाथगंज निवासी गल्ला व्यापारी मनोज कस्तवार के साथ दिल्ली की एक गैंग ने पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर 2 करोड़ 14 लाख की ठगी की थी। शिकायत पर कोतवाली थाने पर चार लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इसमें से दो आरोपी हिमराज खान और रिहाना खान जो पति-पत्नी हैं जिन्हें दिल्ली से गिरफ्तार करते हुए ठगी का खुलासा किया है।
पेट्रोल पंप दिलाने का प्रलोभन दिया
रघुनाथगंज निवासी मनोज कस्तवार पिता गोपालदास कस्तवार से सोशल मीडिया के माध्यम से दिसंबर 2020 में गौरव शर्मा, दीपक मेहरा, अर्चना सिंह व एक अन्य ने पेट्रोल पंप दिलाने का प्रलोभन दिया। युवक उनके झांसे में आ गया और अलग-अलग माध्यम से उनके बनाए अनुसार खातों में राशि भेजता रहा। युवक ने दो करोड़ से अधिक राशि उनके खातों में भेज दी। जब पेट्रोल पंप नहीं मिला और न ही राशि वापस मिली तो युवक ने ठगी होने पर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।