फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Tiger goes missing in Van Vihar Bhopal, rescued after six hours

MP News: भोपाल के वन विहार में बाघ पिंजरे से निकल भागा, हिरणों के बाड़े में सोता मिला, छह घंटे तक रही दहशत

Tue, 07 Jun 2022 09:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 07 Jun 2022 09:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वन विहार नेशनल पार्क में बाघ छह घंटे तक पिंजरे से बाहर रहा। इस दौरान दहशत का माहौल रहा। छह घंटे बाद उसे बेहोश कर फिर पिंजरे में भेजा गया। 

विज्ञापन
MP News: Tiger goes missing in Van Vihar Bhopal, rescued after six hours
ऑलिवर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी में उस समय दहशत फैल गई, जब वन विहार नेशनल पार्क में बाड़े से बाघ गायब हो गया। वन विभाग ने तत्काल सक्रियता दिखाई और बाघ देखने पहुंचे पर्यटकों को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि शौर्य नामक बाघ अपने बाड़े से बाहर निकल गया था। छह से सात साल का यह बाघ करीब छह घंटे तक अपने बाड़े से बाहर रहा। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश किया और तब जाकर अधिकारियों की जान में जान आई। 
विज्ञापन


बात सुबह 10 बजे की है, जब वन विहार में बाड़े से बाघ के गायब होने की सूचना मिली। पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वन विहार के डायरेक्टर एचसी गुप्ता ने एक बयान जारी कर बताया कि बाघ अपने बाड़े से गायब हो गया था। बाघ वन विहार से बाहर न निकल जाए, इसके लिए कई टीमों को तैनात किया गया था। वन विहार के दोनों ही एंट्रेंस बंद कर दिए गे। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और एक टीम को बाघ हिरणों के बाड़े में पेड़ के नीचे सोता मिला। नेशनल पार्क के वेटरनरी डॉ. अतुल गुप्ता और एक टीम ने बाघ को बेहोश किया और उसे उसके बाड़े में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन


दरवाजा खुला छूट गया था
प्राथमिक सूचना के अनुसार जू कीपर ने दरवाजा खुला छोड़ दिया था, जिससे बाघ बाहर निकल आया। शौर्य को पिछले साल 13 जनवरी को हरदा से रेस्क्यू किया गया था। बाघ घायल था। उसे वन विहार रेस्क्यू सेंटर में ट्रीटमेंट के बाद मार्च में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। हालांकि, पिछले साल ही जून में उसे फिर वन विहार लाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक वह छह घंटे तक अपने बाड़े से बाहर रहा। कथित तौर पर वह सुबह 8 बजे बाड़े से बाहर निकल गया था। इसकी जानकरी 10 बजे अधिकारियों को लगी। वन विहार में मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग के लिए भी लोग जाते हैं। इस दौरान गंभीर हादसा भी हो सकता था। खैर, बाघ के पकड़े जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed