फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three people of the same family who went for a picnic in Sitamarhi reservoir died due to drowning

MP News: सीतामढ़ी जलाशय में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत, मृतकों में दो बच्चियां

Wed, 17 May 2023 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 May 2023 09:22 PM IST
सार

 एक ही परिवार के सात लोग केवाई नदी के सीतामढ़ी जलाशय में गए थे। इसमें तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां शामिल हैं। 

विज्ञापन
MP News: Three people of the same family who went for a picnic in Sitamarhi reservoir died due to drowning
Demo pic

विस्तार

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के तीन लोगों की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। पूरा परिवार पिकनिक मनाने गया था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोतमा चिकित्सालय भेजे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला अनूपपुर जिले के कोतमा विकासखंड कोतमा के ग्राम पंचायत सारंगढ़ का है। बताया गया कि 17 मई की शाम 6 बजे केवाई नदी के सीतामढ़ी जलाशय में परिवार सहित पिकनिक मनाने एक ही परिवार के सात लोग पहुंचे थे। इनमें से तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भालूमाड़ा थाना के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले 35 वर्षीय शैलेंद्र सिंह उर्फ तुनां पिता उमाशंकर सिंह अपने परिवारजनों के साथ पिकनिक मनाने सीतामढ़ी जलाशय गए हुए थे। इसी दौरान शैलेंद्र सिंह के बड़े भाई की बेटी पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए शैलेंद्र सिंह ने नदी में छलांग लगा दी और वह स्वयं डूब गए। इसके साथ ही 12 वर्षीय खुशी पुत्री बलिंदर सिंह व पांच वर्षीय अवनी पुत्री बलिंदर सिंह की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


एसडीओपी कोतमा कीर्ति बघेल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ही परिवार के सात लोग केवाई नदी के सीतामढ़ी जलाशय में गए थे, जिसमें चार महिलाएं थीं जो सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed