फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Air Pollution in MP After Diwali Celebration Indore, Gwalior, Jabalpur and Bhopal AQI Today

MP News: दीवाली के अगले दिन ग्वालियर की हवा हुई सबसे ज्यादा जहरीली,भोपाल, इंदौर, जबलपुर में भी दमघोंटू प्रदूषण

Tue, 14 Nov 2023 09:12 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 Nov 2023 09:12 AM IST
सार

Air Pollution in Madhya Pradesh News : दीवाली के अगले दिन सोमवार को प्रदेश में ग्वालियर की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, खंडवा, सिंगरौली में हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। 
 

विज्ञापन
Air Pollution in MP After Diwali Celebration Indore, Gwalior, Jabalpur and Bhopal AQI Today
मध्य प्रदेश में बढ़ा प्रदूषण - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश में दीवाली के अगले दिन प्रदेश की हवा दमघोंटू हो गई। इसमें सबसे ज्यादा ग्वालियर शहर की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। यहां पर महाराज बाड़ा और डीडी नगर में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।, वहीं, भोपाल में भी हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। यहां पर्यावरण परिसर और टीटी नगर, कलेक्टोरेट ऑफिस के पास एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा, सिंगरौली और उज्जैन में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यह आकड़े मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सोमवार को स्टेशन पर दर्ज आंकड़े हैं। 
विज्ञापन


कहां कितना रहा एक्यूआई 
ग्वालियर डीडी नगर- 410
ग्वालियर महाराज बाड़ा-408

भोपाल पर्यावरण परिसर- 358
भोपाल टीटी नगर- 336
भोपाल कलेक्टोरेट ऑफिस- 329 
इंदौर छोटी ग्वालटोली-308

जबलपुर- 329
कटनी- 333 
खंडवा- 312 
सिंगरौली- 310
उज्जैन- 309  

एयर क्वालिटी इंडेक्स को ऐसे समझें 
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) हवा की गुणवत्ता को बताता है। इससे पता चलता है कि हवा में किन गैसों की कितनी मात्रा घुली है। एक्यूआई की गुणवत्ता के आधार पर छह अलग-अलग श्रेणी बनाई गई है। इसमें 0-50 अच्छी, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401 से 500 एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed