फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Terrorist Abu Faizal sentenced to three life imprisonment, Bhopal NIA court gives verdict

MP News: आतंकी अबू फैजल को चार आजीवन कारावास की सजा, भोपाल एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला

Thu, 07 Dec 2023 11:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Dec 2023 11:18 PM IST
सार

भोपाल सेंट्रल जेल में पहले से सजा काट रहे आतंकी अबू फैजल को एनआईए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह सजा 2013 में जेल तोड़ने के मामले में सुनाई गई है। इसमें आतंकी और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी बंदूकें लूट ली थीं। 

विज्ञापन
MP News: Terrorist Abu Faizal sentenced to three life imprisonment, Bhopal NIA court gives verdict
एनआईए कोर्ट का फैसला (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

भोपाल की एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) कोर्ट ने गुरुवार को आतंकी अबु फैजल को पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने, उनके हथियार, बाइक लूटने के आरोप में चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने बताया कि आतंकी अबु फैजल सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


2013 में अबू अपने साथी अमजद, शेख मेहबूब, असलम, जाकिर हुसैन और मो. सालिक के साथ खंडवा की टंट्या मामा जिला से फरार हो गया था। इस दौरान उन्होंने चार पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर उनकी रायफल व बाइक लूट ली थी। इस मामले में एनआईए कोर्ट ने अबू फैजल को दो हत्या के प्रयास में दो आजीवन कारावास, लूट व डकैती की अलग-अलग धाराओं में दो आजीवन कारावास और लोकसेवक के कर्तव्य के दौरान बाधा पहुंचाने के मामले में दो साल की सजा सुनाई। साथ ही सभी धाराओं में दो दो हजार का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में अन्य पांच आरोपी 2016 में एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। आरोपी अबू अभी भोपाल की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले आतंकी अबू को एटीएस जवान की हत्या, भोपाल व मंदसौर में बैंक डकैती में भी आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
आतंकी अबू उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता था। उसके खिलाफ इंदौर में पहला केस दर्ज हुआ था। 2009 में खंडवा पदस्थ एटीएस जवान सीताराम यादव की हत्या के अलावा दो हत्या के प्रयास, छह डकैती-लूट के अपराध और भोपाल, देवास और मंदसौर में डकैती के केस उस पर दर्ज है। इसके अलावा अहमदाबाद बम ब्लास्ट मामले में भी वह आरोपी है। जिसका ट्रायल अभी कोर्ट में चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed