फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Team from Vidisha came to investigate Rajgarh blast, case registered against unknown miscreants

MP News: राजगढ़ में हुए ब्लास्ट की जांच के लिए विदिशा से आई टीम, अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज

Sat, 24 Dec 2022 05:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Dec 2022 05:36 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में हुए ब्लास्ट की जांच के लिए विदिशा से एफएसएल टीम शनिवार को आई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
MP News: Team from Vidisha came to investigate Rajgarh blast, case registered against unknown miscreants
नरसिंहगढ़ के कब्रिस्तान में ब्लास्ट से घायल पंकज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ कस्बे में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस सिलसिले में जांच के लिए शनिवार को विदिशा से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है कि यह ब्लास्ट किस वजह से हुआ और उस थैले में क्या रखा था। ब्लास्ट से घायल नाबालिग का अस्पताल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ कस्बे के एक कब्रिस्तान में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ बम विस्फोट हो गया था। इसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इस प्रकरण में नरसिंहगढ़ एसडीओपी उपेन्द्र राय ने बताया कि नरसिंहगढ़ के एक कब्रिस्तान में ब्लास्ट की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 338, 286 और विस्फोटक अधिनियिम की धारा चार के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसडीओपी ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विदिशा जिले से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां जाकर जांच की। पुलिस ने वहां से कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं। उनकी बारीकी से जांच की जाएगी। इससे पता चलेगा कि विस्फोटक क्या था और किस वजह से ब्लास्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोले में हुआ था ब्लास्ट
ब्लास्ट से घायल नाबालिग पंकज कुशवाह ने बताया कि वह साथियों के साथ बकरियों के लिए कब्रिस्तान से हरी पत्तियां काटने गया था। वहां कुछ देर आराम करने के लिए टंकी पर चढ़ा तो वहां एक झोला रखा था। उसने झोले को पत्थर मारा तो उसमें ब्लास्ट हो गया। बम फूटते ही कोई चीज आकर उससे लगी। उसे पूरे शरीर में चोटें आई हैं। बम फूटने की आवाज से आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने ही उसे अस्पताल पहुंचाया।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed