{"_id":"6353821e2b7afd4d465e8ffc","slug":"mp-news-teacher-beat-up-children-who-came-to-school-with-tilak","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तिलक लगाकर स्कूल आए बच्चों को शिक्षक ने पीटा, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तिलक लगाकर स्कूल आए बच्चों को शिक्षक ने पीटा, परिजनों का हंगामा
Sat, 22 Oct 2022 11:09 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:09 AM IST
सार
छिंदवाड़ा के एक स्कूल में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आने पर पीटने का मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक पर ही पीटने का आरोप है। आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक स्कूल में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आने पर पीटने का मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक पर ही पीटने का आरोप है। जानकारी लगते ही बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया। स्कूल मैनेजमेंट ने पिटाई करने वाले शिक्षक को स्कूल से हटा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मामला आदिवासी विकासखंड बिछुआ का है। बिछुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घोराड़ के मिडिल स्कूल में छठी-सातवीं के बच्चे सिर पर तिलक लगाकर पहुंचे थे। वे परिजनों के साथ मंदिर गए थे तथा लौटते समय स्कूल के पांच बच्चे तिलक लगाकर पहुंचे थे। शिक्षक ओमप्रकाश ढोके इस बात से नाराज हो गए और उन्होंने बच्चों कि जमकर पिटाई कर दी। बच्चों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर आपत्ति जताई और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान स्कूल में जमकर हंगामा होता रहा।
बताया जा रहा है कि बच्चों ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शिक्षक लगातार हिंदू घर्म का विरोध करते रहे है। पिछले दिनों मंदिरों में बजने वाले लाउडस्पीकर का भी विरोध किया था। जिसके जवाब में शिक्षक ने कहा था कि इसका शोर बर्दाश्त नहीं होता।
विज्ञापन
एसआई पूनम उइके ने बताया कि टीचर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। तात्कालिक तौर पर परिजन ने बड़ी कार्रवाई से मना कर दिया था। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। बिछुआ विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेश गांजरे ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद शिक्षक को घोराड़ स्कूल से हटाकर आमाझिरी कला में पदस्थ कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।