MP News: गुना में छात्रावास में पढ़ने वाली बालिकाओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
गुना में छात्रावास में पढ़ने वाली बालिकाओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पत्रकार कॉलोनी में संचालित शासकीय बालिका छात्रावास से जुड़ा है। पुलिस को सोशल मीडिया से जानकारी मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना में छात्रावास में पढ़ने वाली बालिकाओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पत्रकार कॉलोनी में संचालित शासकीय बालिका छात्रावास से जुड़ा है। यहां की कई छात्राओं ने छात्रावास प्रबंधन को शिकायत की थी कि शिक्षक प्रदीप सोलंकी उन्हें परेशान करते हैं, अश्लील वीडियो दिखाते हैं और छेड़छाड़ भी करते हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर कार्रवाई की है।
छात्राओं की शिकायत मिलते ही प्रबंधन हरकत में आया और सबसे पहले गुना डीईओ और डीपीसी को जानकारी दी गई। शिकायत में बताया गया कि छात्रावास में रहने वाली पांच छात्राओं ने प्रदीप सोलंकी के खिलाफ विज्ञान विषय पढ़ाने के दौरान अश्लील बातचीत करने और वीडियो दिखाने की जानकारी दी गई है। छात्राएं विरोध करती हैं तो शिक्षक इसे विज्ञान से जुड़ा विषय बताकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी सामने आई है कि शिक्षक के खिलाफ गुना जिला शिक्षा अधिकारी ने लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त से अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। पॉक्सो एक्ट जैसे संगीन मुकद्दमे का सामना कर रहे शिक्षक प्रदीप सोलंकी पर विभागीय कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।
जानकारी के अनुसार छात्रावास की छात्राओं ने वार्डन नीतू सोनी को इस संबंध में लिखित शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया है कि विज्ञान शिक्षक प्रदीप सोलंकी ने लैब में बुलाकर उनका यौन शोषण किया। उन्हें ब्लू फिल्म दिखाई, मानव जनन का चैप्टर पढ़ाते समय उन्हें टच किया और दुष्कर्म की कोशिश भी की। डीईओ चंद्रशेखर सिसौदिया को भेज दी है। उन्होंने सोलंकी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा है।
शिक्षक सोलंकी ने सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को प्राचार्य ने ‘जादू नहीं विज्ञान’ कार्यक्रम में स्कूल से दो बच्चे ले जाने को कहा था। इस बात को लेकर मेरा वार्डन से विवाद हुआ था। वह उनके छात्रावास की बच्ची को भी भेजना चाहती थीं। लेकिन प्राचार्य के आदेश के तहत मैं अन्य दो बच्चों को ले गया था। प्राचार्य के सामने ही वार्डन से विवाद हुआ था, वह शांत भी हो गया था।
पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना
गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि एक छात्रवास में रहने वाली बच्चियों से शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था। घटना की जांच विभागीय स्तर पर कर ली गई पर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया। मैंने तत्काल महिला थाना प्रभारी को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए विशेष योजना एफआईआर एट होम शुरू की गई है, इसी के तहत महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं-वार्डन से बातचीत कर मौके पर रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।