फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deputy Collector Beaten: Tea Vendor Couple Beats Deputy Collector in Mandsaur, Watch Viral Video

Mandsaur News: मंदसौर में स्टंटबाज को समझा रहे थे डिप्टी कलेक्टर, चाय वाले ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 22 Jul 2022 12:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 22 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

Deputy Collector Beaten Video: मध्यप्रदेश के मंदसौर में चाय बेचने वाली दंपती ने डिप्टी कलेक्टर की ही पिटाई कर दी। उनकी गलती यह थी कि वह स्टंटबाज को समझाइश दे रहे थे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Deputy Collector Beaten: Tea Vendor Couple Beats Deputy Collector in Mandsaur, Watch Viral Video
मंदसौर में चाय वाले दंपती ने डिप्टी कलेक्टर की पिटाई कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक चाय वाले ने डिप्टी कलेक्टर की ही जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, डिप्टी कलेक्टर कृषि मंडी इलाके के मेन रोड पर स्टंट कर रहे बाइकसवार को समझाइश दे रहे थे। इस दौरान वहां चाय की दुकान चलाने वाला दंपती उनसे बेवजह भिड़ गया।  
विज्ञापन


समझाइश से शुरू हुई बात इतनी बढ़ी कि चाय वाले दंपती का डिप्टी कलेक्टर से विवाद हो गया। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर की ही पिटाई कर दी। मामला बढ़ा तो पुलिस वहां पहुंची और पता चला कि जिसे पीटा है वह डिप्टी कलेक्टर है। उसके बाद चाय वाला गिड़गिड़ाकर माफी भी मांगने लगा। डिप्टी कलेक्टर ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उससे पहले ही प्रशासन ने चाय वाले की गुमटी पर बुलडोजर चला दिया। 
विज्ञापन

 


काउंटिंग सेंटर जा रहे थे डिप्टी कलेक्टर
मामला बुधवार का है। डिप्टी कलेक्टर अरविंद भाभोर पिपलियामंडी स्थित निकाय चुनाव के काउंटिंग सेंटर जा रहे थे। वहां एक बाइक पर युवक स्टंट करते हुए निकला। डिप्टी कलेक्टर ने कार रोकी और उसे समझाइश दे रहे थे। इस बीच चाय-नाश्ते की गुमटी लगाने वाले मनोहर झारिया और उसकी पत्नी ने भाभोर से बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ा तो दोनों ने मिलकर भाभोर की पिटाई कर दी। 

सच पता चलने पर गिड़गिड़ाए दंपती
मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पता चला कि जिसे पीटा गया है वह डिप्टी कलेक्टर है। इसके बाद दोनों पति-पत्नी अधिकारी से माफी मांगने लगे। अधिकारी की शिकायत पर वायडी नगर पुलिस ने दंपति के शासकीय काम में बाधा डालने, मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मनोहर का कहना है कि युवक और अधिकारी में विवाद देखकर वह बीचबचाव कर रहा था। डिप्टी कलेक्टर उनसे ही उलझ गए। इस बीच प्रशासन ने गुमटी पर ही बुलडोजर चला दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed