{"_id":"6381eca8106e142998253b29","slug":"mp-news-sp-appointed-in-anuppur-after-16-days-responsibility-given-to-jitendra-singh-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जितेंद्र सिंह पवार अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक नियुक्त, गृह विभाग ने आदेश जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जितेंद्र सिंह पवार अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक नियुक्त, गृह विभाग ने आदेश जारी किए
Sat, 26 Nov 2022 05:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:47 PM IST
सार
गृह विभाग की तरफ से शनिवार को अनूपपुर एसपी की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए। जितेंद्र सिंह पवार को जिले का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने 16 दिन बाद अनूपपुर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। खरगोन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार को जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।
अनूपपुर जिला संवेदनशील जिलों में आता है। शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा की रिपोर्ट पर सरकार ने एसपी अखिल पटेल को हटा दिया था। पटेल के खिलाफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिकायत की थी। वह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर्मचारियों को परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत कमिश्नर ने मुख्य सचिव से की थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अखिल पटेल को हटा दिया गया था। उनको पीएचक्यू अटैच किया गया था। इसके बाद से ही अनूपपुर जिले के एसपी का पद खाली था। गृह विभाग की तरफ से शनिवार को अनूपपुर एसपी की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए। जितेंद्र सिंह पवार को जिले का नया एसपी बनाया गया है।