फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News singrauli municipal corporation commissioner dies of heart attack

Singrauli News: नगर निगम आयुक्त को पड़ा दिल का दौरा, चंद मिनटों में हो गई मौत, एक हफ्ते से काम के दबाव में थे

Fri, 16 Sep 2022 11:01 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Sep 2022 11:01 AM IST
सार

नगर निगम सिंगरौली के आयुक्त आरपी सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आयुक्त सिंह को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन
MP News singrauli municipal corporation commissioner dies of heart attack
आरपी सिंह की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगरौली जिले में नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह की गुरुवार रात हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। रात में करीब साढ़े 10 बजे सरकारी बंगले पर उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। पड़ोस में रहने वाले निगम अधिकारी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच पाते कि रास्ते में ही उनकी धडकऩ रूक गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह से काम के चलते वह बहुत दबाव में थे। निगम में गुरुवार को ही शाम छह बजे से रात नौ बजे तक चली बैठक में भी उन्होंने यह बात सार्वजनिक तौर पर कही। बताया गया कि रात करीब सवा नौ बजे वह बैठक के बाद निगम कार्यालय से पैदल ही टहलते हुए एक किलोमीटर दूर बिलौंजी में स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचे। उन्होंने वाहन चालक से आवास पहुंचने को कहा और पैदल ही टहलते हुए खुद बंगले पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बंगले पर कार्यरत कर्मी के मुताबिक करीब साढ़े 10 बजे भोजन के दौरान ही उन्हें बेचैनी महसूस हुई। आवास में चपरासी से पानी और दवा मांगा और बगल में रहने वाले निगम के कार्यपालन यंत्री वीबी उपाध्याय को बुलाने को कहा। चपरासी की सूचना पर कार्यपालन यंत्री दूसरे अधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल आयुक्त आवास पहुंचे और वाहन से गनियारी स्थित वंदना अस्पताल ले गए, लेकिन आयुक्त की तबियत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि रास्ते में ही उनके हृदय की गति रूक गई। यह सब इतने कम समय में हुआ कि अधिकारी आयुक्त के परिजनों को भी सूचना नहीं दे सके। आवास और अस्पताल के बीच की दूरी डेढ किलोमीटर की है। अटैक इतना तेज था कि अस्पताल पहुंचने तक का वक्त नहीं मिला। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद आयुक्त के परिजनों को जानकारी दी गई।

निगम आयुक्त मूल रूप में रीवा जिले के बीड़ा सेमरिया गांव के निवासी हैं और उनका परिवार रीवा में ही रह रहा है। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे जन्मेजय सिंह और बेटी की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा आशुतोष अभी अविवाहित है। परिजनों द्वारा आयुक्त के शव को रीवा ले जाया गया। अंतिम संस्कार रीवा में ही किया जाएगा। आयुक्त के मौत की खबर से पूरा निगम अमला, कलेक्टर, एसपी, निगम अध्यक्ष व महापौर सहित अन्य दूसरे विभागों के अधिकारी अस्पताल पर पहुंचे।


बताते चलें, आयुक्त आरपी सिंह सिंगरौली जिले में जुलाई 2020 में स्थानांतरण होकर आए थे। इससे पहले 20 दिसंबर 2016 तक इस पद पर रहे। साल 2016 में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था। इस दौरान उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। पहले अटैक के बाद ही उनका यहां से स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद जुलाई 2020 में स्थानांतरित होकर दोबारा वापस लौटे। यह दूसरा अटैक था, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed