फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Singrauli lover killed his married wife to get his girlfriend

MP News: शादीशुदा प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने पति की कर दी हत्या, हाथ पर गुदवा रखा था नाम, ऐसे खुला राज

Fri, 07 Jun 2024 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jun 2024 03:53 PM IST
सार

एक प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए सारी हदें पार किया और फिर प्रेमिका के बीच रोड़ा बन रहे उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है, युवक प्रेमिका को अपने साथ रखना चाहता था। इसी को लेकर उसने खौफनाक साजिश रची।

विज्ञापन
MP News Singrauli lover killed his married wife to get his girlfriend
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल दहला देने वाली वारदात सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र की है। यहां बीते 27 मई को एक 32 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में घर के बाहर मिला था। घर के बाहर चारपाई पर शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी के फोन का सीडीआर चेक किया। इसमें पता चला कि गांव के एक युवक से उसकी कई बार बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक पत्नी से बात करने वाले युवक को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो हत्या के पीछे के कई राज खुल गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने बताया कि मृतक मोहित बसोर की पत्नी का गांव के रहने वाले युवक के साथ अफेयर चल रहा था। महिला का प्रेमी चाहता था कि उसकी प्रेमिका उसके साथ रहे, जबकि महिला का प्रेमी भी शादीशुदा था।
विज्ञापन




युवक ने अपने हाथ पर प्रेमिका के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। उसने साजिश रची कि प्रेमिका के पति को मारकर उसकी पत्नी को हमेशा के लिए अपने साथ रखेगा। उसने प्रेमिका से कई बार कहा भी था कि मोहित को मारकर मैं तुम्हें हमेशा के लिए अपना बनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
शादीशुदा प्रेमिका को पाने की जद में उसके पति की हत्या करने के लिए प्रेमिका के घर के पास गया और उसके पति की तलाश करने लगा। 27 मई की रात जब महिला का पति घर आया और खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गया। उसी दौरान आरोपी धारदार हथियार से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया। बता दें कि जिस दौरान आरोपी वारदात को अंजाम दिया, उस समय मृतक की पत्नी पंजाब के अंबाला में थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्या का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed