फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Shivraj informs PM about floods and waterlogging, meeting convened to assess the damage

MP News: शिवराज ने पीएम को दी जानकारी, विदिशा के दौरे के बाद सीएम चंबल क्षेत्र का सर्वे करने ग्वालियर रवाना

Wed, 24 Aug 2022 05:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Aug 2022 05:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बाढ़ एवं जलभराव के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में जलभराव से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। सीएम बोट पर सवार होकर एक-एक घर पहुंचे।

विज्ञापन
MP News: Shivraj informs PM about floods and waterlogging, meeting convened to assess the damage
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में बाढ़ और जलभराव की स्थिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन पर जानकारी दी। इसके बाद सीएम विदिशा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संकट है, लेकिन संकट के पार ले जाएंगे। यहां से सीएम चंबल क्षेत्र का सर्वे करने के लिए ग्वालियर रवाना हुए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विदिशा के जतरापुरा राजीव नगर पहुंचे। यहां बाढ़ के पानी में उतरकर घर-घर का जायजा लिया। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जलभराव क्षेत्र में बोट से पहुंचे। यहां माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकट है, लेकिन जल्द ही संकट के पार ले जाएंगे। अभी भी बेतवा में चारों तरफ जलसैलाब दिखाई दे रहा है। बेतवा और सहायक नदियों ने कई गांव को डुबो दिया। शहर के कई घर डूबे हैं। उन्होंने कहा कि जनता में यह विश्वास पैदा करना है कि मुख्यमंत्री और सारा प्रशासन उनके सहयोग और सेवा के लिए है। इस वजह से मैं आज भी लगातार घूम रहा हूं। मुख्यमंत्री ने यहां पर जनता से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को भोजन इत्यादि की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पानी जैसे-जैसे उतरेगा, राहत का काम व्यापक पैमाने पर प्रारंभ किया जाएगा। यहां से सीएम भिंड, मुरैना और चंबल क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने ग्वालियर रवाना हुए। ग्वालियर से चंबल क्षेत्र का एरियल सर्वे कर मुख्यमंत्री मुरैना पहुंचेगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को दी जानकारी
इसके पहले मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की बुधवार सुबह फोन पर विस्तृत जानकारी दी। सीएम ने बेतवा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए विदिशा जिले के क्षेत्रों के बारे में बताया। उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आर्मी, एनडीआरएफ की तुरंत मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों रायसेन, गुना, राजगढ़, सागर, भोपाल सहित अन्य स्थानों की जानकारी से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक कर स्थिति की समीक्षा की
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 10 बजे अपने निवास पर बाढ़ और जलभराव से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बड़ी बैठक बुलाई। इसमें व्यवस्थाओं को पुनर्स्थापित करने लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशुपालन, गृह, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed