फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MP News: Seven friends had come to visit Chanderi in Madhya Pradesh, two died due to drowning

MP News: मध्य प्रदेश के चंदेरी घूमने आए थे सात दोस्त, दो की डूबने से हो गई मौत, 19 घंटे बाद निकाले जा सके शव

Fri, 10 Mar 2023 10:06 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 10:06 AM IST
सार

अशोकनगर जिले के चंदेरी में दुखद हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों अपने दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश के ललितपुर से यहां घूमने आए थे। राजघाट के पास नदी में नहाने के दौरान दोनों डूब गए। 

विज्ञापन
MP News: Seven friends had come to visit Chanderi in Madhya Pradesh, two died due to drowning
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में दुखद हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों अपने दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश के ललितपुर से यहां घूमने आए थे। राजघाट के पास नदी में नहाने के दौरान दोनों डूब गए। 19 घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले जा सके। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना राजघाट बांध के पास बने मप्र-उप्र पुल के पास का है। ललितपुर में रहने वाले मुनीष देवरिया के मुताबिक बुधवार को तीन बाइक से वे सात लोग चंदेरी घूमने आए थे। ललितपुर के ही निवासी प्रशांत सोनी एवं रूपकिशोर सोनी नदी के पास रुक गए और कपड़े उतार कर नदी में उतर गए। बाकि के पांच लोग चंदेरी घूमने चले गए। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वे लोग लौटे तो दोनों के कपड़े, मोबाइल, बाइक नदी के किनारे मिले। 
विज्ञापन


दोस्तों ने दोनों को काफी तलाशा और बाद में चंदेरी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली। एसडीआरएफ ने सर्चिंग शुरू कर दी, 19 घंटे तक पुलिस की सर्चिंग के बाद दोनों के शव पुलिस को बरामद हुए। बताया जा रहा है कि जहां पर दोनों युवक नहाने के लिए उतरे थे, वहां पत्थरों में काई लगी हुई थी। जहां पर अधिक फिसलन होने की वजह से दोनों डूब गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 घंटे बंद रही राजघाट की बिजली यूनिट
इस दौरान नदी में ज्यादा पानी होने की वजह से शव को ढूंढने में पुलिस को परेशानी हो रही थी, जिसके बाद राजघाट पर बिजली उत्पादन यूनिट को करीब 6 घंटे के लिए बंद करना पड़ा। पानी घटने के बाद दोनों युवकों के शव बरामद किए जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed