{"_id":"63dd4ddc0d0a997ebe122f25","slug":"mp-news-sensation-on-information-about-kidnapping-of-bjp-leader-in-ratlam-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रतलाम में भाजपा नेता के अपहरण की सूचना पर सनसनी, थाने पहुंचे तो पता चला ग्वालियर पुलिस उठाकर ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रतलाम में भाजपा नेता के अपहरण की सूचना पर सनसनी, थाने पहुंचे तो पता चला ग्वालियर पुलिस उठाकर ले गई
Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
सार
भाजपा नेता विवेक दोपहर करीब सवा एक बजे ढोढर में अपने घर के बाहर खड़े थे कि अचानक बिना नम्बर की एक अर्टिगा कार में सवार कुछ लोग वहां पंहुचे और उन्होने विवेक से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद उन लोगों ने विवेक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और कार वहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
दिनदहाड़े भाजपा नेता के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम के ढोढर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े भाजपा नेता के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। भाजपा नेता अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी कुछ लोग कार में आए और उन्हें उठाकर अपने साथ ले गए। घटना को देख लोग भाजपा नेता के अपहरण की बात करने लगे लेकिन जब मामला थाने तक पहुंचा तब पता चला कि एक मामले में ग्वालियर पुलिस उसे उठाकर ले गई है।
ग्वालियर पुलिस भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ढोढर निवासी विवेक पोरवाल को ले गई है। भाजपा नेता को ग्वालियर पुलिस द्वारा ले जाने की पुष्टि जावरा पुलिस ने की है। विवेक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. प्रह्लाद पोरवाल के बेटे हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता विवेक दोपहर करीब सवा एक बजे ढोढर में अपने घर के बाहर खड़े थे कि अचानक बिना नम्बर की एक अर्टिगा कार में सवार कुछ लोग वहां पंहुचे और उन्होंने विवेक से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद उन लोगों ने विवेक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और कार वहां से रवाना हो गई।