फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Sensation on information about kidnapping of BJP leader in Ratlam

MP News: रतलाम में भाजपा नेता के अपहरण की सूचना पर सनसनी, थाने पहुंचे तो पता चला ग्वालियर पुलिस उठाकर ले गई

Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 11:39 PM IST
सार

भाजपा नेता  विवेक दोपहर करीब सवा एक बजे ढोढर में अपने घर  के बाहर खड़े थे कि अचानक बिना नम्बर की एक अर्टिगा कार में सवार कुछ लोग वहां पंहुचे और उन्होने विवेक से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद उन लोगों ने विवेक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और कार वहां से रवाना हो गई।

विज्ञापन
MP News: Sensation on information about kidnapping of BJP leader in Ratlam
दिनदहाड़े भाजपा नेता के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम के ढोढर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े भाजपा नेता के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। भाजपा नेता अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी कुछ लोग कार में आए और उन्हें उठाकर अपने साथ ले गए। घटना को देख लोग भाजपा नेता के अपहरण की बात करने लगे लेकिन जब मामला थाने तक पहुंचा तब पता चला कि एक मामले में ग्वालियर पुलिस उसे उठाकर ले गई है।
विज्ञापन


ग्वालियर पुलिस भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ढोढर निवासी विवेक पोरवाल को ले गई है। भाजपा नेता को ग्वालियर पुलिस द्वारा ले जाने की पुष्टि जावरा पुलिस ने की है। विवेक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. प्रह्लाद पोरवाल के बेटे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा नेता विवेक दोपहर करीब सवा एक बजे ढोढर में अपने घर  के बाहर खड़े थे कि अचानक बिना नम्बर की एक अर्टिगा कार में सवार कुछ लोग वहां पंहुचे और उन्होंने विवेक से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद उन लोगों ने विवेक को जबर्दस्ती कार में बैठा लिया और कार वहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed