फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Satna Municipal Corporation Commissioner Rajesh Shahi transferred sent to Sidhi district

MP News: सतना नगर पालिका निगम आयुक्त राजेश शाही का तबादला, सीधी जिले में भेजे गए

Sat, 29 Jul 2023 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jul 2023 10:44 PM IST
सार

सतना नगर पालिका निगम के आयुक्त राजेश शाही का तबादला हो गया है। उन्हें सीधी भेजा गया है। जबकि उनके स्थान पर इंदौर नगर निगम से अभिषेक गहलोत की सतना नगर निगम में पदस्थापना की गई है।

विज्ञापन
MP News Satna Municipal Corporation Commissioner Rajesh Shahi transferred sent to Sidhi district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक और तबादला सूची जारी कर दी। नई सूची के अनुसार नगर पालिक निगम सतना के आयुक्त एवं सतना स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ राजेश शाही का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब अपर कलेक्टर सीधी पदस्थ किया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी शाही 2021 में सतना में बतौर डिप्टी कलेक्टर भेजे गए थे।

विज्ञापन


एसडीएम रघुराजनगर रहते हुए ही उनकी पदोन्नति अपर कलेक्टर सतना के पद पर हुई थी। एसडीएम एवं एडीएम सतना के बाद उन्हें 17 मई 2022 को सतना नगर निगम आयुक्त बनाया गया था। उन्हें यह जिम्मेदारी उस वक्त कमिश्नर नगर निगम रहीं आईएएस अधिकारी तन्वी हुड्डा के अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर के तौर पर इंदौर तबादले के बाद सौंपी गई थी।
विज्ञापन


तब लगभग 5 वर्ष बाद सतना नगर निगम की कमान आईएएस कमिश्नरों की बजाय राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को वापस दी गई थी। शाही ने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के दौरान निगमायुक्त एवं अपर कलेक्टर की दोहरी जिम्मेदारी भी निभाई। अब राजेश शाही के स्थान पर सतना नगर निगम के आयुक्त का दायित्व नगर निगम इंदौर में अपर आयुक्त अभिषेक गहलोत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत 2012 बैच के राप्रसे अधिकारी हैं। राज्य शासन ने 20 जुलाई को गहलोत का तबादला जिला भू प्रबंधन अधिकारी के तौर पर देवास के लिए किया था। इस आदेश को संशोधित कर अब उन्हें सतना भेजा गया है। बताया जाता है कि इंदौर में उन्हें महापौर पुष्यमित्र भार्गव की नाराजगी भारी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed