{"_id":"63f07d6eb255a417710f0066","slug":"mp-news-sagar-toll-plaza-security-guard-dies-sudden-heart-attack-mp-latest-news-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में टोल नाके पर खाना खा रहा था गार्ड, बेहोश होकर गिरा, मौत, वीडियो देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में टोल नाके पर खाना खा रहा था गार्ड, बेहोश होकर गिरा, मौत, वीडियो देखें
Sat, 18 Feb 2023 12:57 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 18 Feb 2023 12:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सागर के मालथौन टोल प्लाजा पर पदस्थ गार्ड खाना खाने के लिए गार्ड रूम में बैठा था। खाना खा ही रहा था कि बेहोश होकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
सागर में टोल प्लाजा के गार्ड रूम में खाना खाते-खाते गार्ड गिरा और उसकी मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर के टोल प्लाजा पर तैनात एक गार्ड की मौत खाना खाते-खाते हो गई। इस घटना को सीसीटीवी कैमरे ने दर्ज किया तो पता चला कि उसे क्या हुआ है। दरअसल, वह खाना खा रहा था और अचानक रुका और बेहोश हो गया। पीठ और सिर के बल नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सागर में टोल नाके पर खाना खा रहा था गार्ड, बेहोश होकर गिरा, मौत, वीडियो देखें #Sagar #InstantDeath #SuddenAttackhttps://t.co/qiQDTiZ1Ag pic.twitter.com/E4Mr5nN5Ul
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) February 18, 2023
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदल यादव, उम्र-52 वर्ष, नेशनल हाईवे 44 के मालतौन टोल प्लाजा पर पदस्थ थे। यादव मालथौन में ही रहते थे। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के अनुसार उन्होंने टिफिन निकालकर खाना शुरू ही किया था कि वे थोड़ा रुके। बेहोश होकर पीठ और सिर के बल पीछे गिरे। तत्काल उनकी मौत हो गई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि प्लाजा पर तैनात अन्य लोगों को कुछ करने का मौका तक नहीं मिला। जब उनकी नजर पड़ी तो उदल यादव नीचे गिरे हुए थे। कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मुताबिक उदल यादव सिक्योरिटी गार्ड थे। खाना खाते समय अचानक नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत स्वाभाविक लग रही है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
