फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Rain wreaks havoc in Vidisha-Raisen, village turned into an island, people said – have not seen such rain in 25 years

MP News: विदिशा-रायसेन में बारिश ने मचाई तबाही, टापू में तब्दील गांव, लोग बोले- 25 साल में ऐसी बरसात नहीं देखी

Tue, 12 Jul 2022 09:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 09:27 AM IST
सार

विदिशा में बारिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां महज साढ़े तीन घंटे की बारिश में ही 8 इंच बारिश हो गई। भारी बारिश के चलते रहवासी बस्तियों में पानी भर गया है। नदी-नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
MP News: Rain wreaks havoc in Vidisha-Raisen, village turned into an island, people said – have not seen such rain in 25 years
विदिशा जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। विदिशा और रायसेन जिले में सोमवार से जारी बारिश अब मुसीबत का सबब बन गई है। बारिश के चलते विदिशा टापू में तब्दील हो गया है तो वहीं रायसेन जिले के कई इलाकों में भी पानी भर गया है। विदिशा में बारिश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां महज साढ़े तीन घंटे की बारिश में ही 8 इंच बारिश हो गई। भारी बारिश के चलते रहवासी बस्तियों में पानी भर गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई जर्जर मकान बारिश में धराशायी हो गए हैं, जबकि तेज बहाव के चलते कार-आटो नाले में बह गए। वहीं, लोगों को कहना है कि बीते 25 सालों में कभी ऐसी बारिश देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन


रायसेन जिले की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में 7.2 इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते 80% शहर जलमग्न हो गया है। बाड़ी के पनागर में नदी के बीच फंसे बुजुर्ग को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed