{"_id":"61dfdf714287b65dc36cb255","slug":"mp-news-preparations-to-rein-in-online-games-act-will-come-in-madhya-pradesh-format-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ऑनलाइन गेम्स पर लगाम कसने की तैयारी, मध्य प्रदेश में आएगा एक्ट, प्रारूप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ऑनलाइन गेम्स पर लगाम कसने की तैयारी, मध्य प्रदेश में आएगा एक्ट, प्रारूप तैयार
Thu, 13 Jan 2022 01:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:44 PM IST
सार
फ्री फायर सहित अन्य ऑनलाइन गेमिंग से हो रही बच्चों की आत्महत्या जैसी घटनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही आनलाइन गेमिंग नियंत्रण कानून लागू करने जा रही है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ऑनलाइन गेम गंभीर विषय है। फायर गेम के चलते दुखद घटनाएं हो रही हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए हम ऑनलाइन गेम्स का एक्ट मध्य प्रदेश में लेकर आ रहे हैं, जिसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। बहुत जल्दी ही इसको मूर्त रूप देने वाले हैं। बुधवार को ही भोपाल में 5वीं के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी। पेरेंट्स का कहना है कि बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने का आदी था।
मिश्रा ने कहा कि फ्री फायर सहित अन्य ऑनलाइन गेमिंग से हो रही बच्चों की आत्महत्या जैसी घटनाओं को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही आनलाइन गेमिंग नियंत्रण कानून लागू करने जा रही है। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे विधानसभा के फरवरी-मार्च 2022 में प्रस्तावित बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। क़ानून अमल में आने पर ऑनलाइन गेमिंग संचालित करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
बुधवार को ही भोपाल के के बजरिया थाना क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में रहने वाले 11 वर्षीय सूर्यांश ओझा ने घर में फांसी लगा ली थी। सूर्यांश फ्री फायर गेम खेलने का आदी हो गया था। वह दादा के मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलता था। इससे नाराज होकर कई बार परिवार वाले उसे फटकार भी लगा चुके थे। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में गेम की लत की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजनों की नाराजगी के कारण सूर्यांश छुपकर गेम खेलता था।