फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Politics on photography ban in Mahakal temple, Congress says Rahul is not fond of photographing

MP: महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन पर सियासत, कांग्रेस बोली राहुल को फोटो खिंचाने का शौक नहीं, BJP का पलटवार

Wed, 16 Nov 2022 01:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Nov 2022 01:47 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन
MP News: Politics on photography ban in Mahakal temple, Congress says Rahul is not fond of photographing
कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन पर सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में दाखिल होने से पहले महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को फोटो खिंचाने का शौक नहीं है। वहीं, इस पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है।
विज्ञापन

 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि BJP सरकार प्रजातंत्र का गला घोंट रही है। बीजेपी सरकार ने महाकाल लोक में घपले घोटाले किये हैं। फोटोग्राफी से घोटाले खुल न जाएं इसलिए प्रतिबंध लगाया है। गोविंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को फोटो खिंचाने का शौक नहीं है। वहीं, पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की यात्रा से डर गई है।
विज्ञापन

 
वहीं, कांग्रेस के आरोप पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि महाकाल गर्भ ग्रह में कभी फोटो नहीं ली जाती है। कांग्रेस को हर बात में राजनीति करना है,, इसलिए कांग्रेस हर विषय पर राजनीति करती है। गर्भ गृह में पहले से रोक है, कोई नई बात नहीं है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाकाल मंदिर में फोटो नहीं खींचे जाने संबंधी निर्णय वहां की प्रशासनिक समिति का है। इसका राहुल गांधी के दौरे से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed