फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: People were filling diesel from a tanker overturned in Khargone, exploded, two killed, 22 injured

MP News: खरगोन में पलटे टैंकर से डीजल भर रहे थे लोग, ब्लास्ट हुआ और चीथड़े उड़ गए, दो की मौत, 22 घायल

Wed, 26 Oct 2022 11:29 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के खरगोन में बुधवार को भीषण हादसा हुआ। डीजल से भरा टैंकर पलट गया। लोग बर्तनों में डीजल भर रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ और टैंकर के चीथड़े उड़ गए। 
 

विज्ञापन
MP News: People were filling diesel from a tanker overturned in Khargone, exploded, two killed, 22 injured
खरगोन में पलटने के बाद डीजल के ट्रक में हुआ ब्लास्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन में बुधवार तड़के भीषण हादसा हुआ। भारत पेट्रोलियम का डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पलटे हुए टैंकर से डीजल लेने के लिए बर्तन लेकर पहुंच गए थे। इसी दौरान टैंकर में ब्लास्ट हो गया और उसके चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि डीजल भर रही युवती कंकाल हो गई। दो लोगों की मौत हो गई। सात बच्चों समेत 22 के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


यह हादसा खरगोन जिले में बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव-गढ़ी मार्ग पर अंजनगांव में हुआ। टर्न पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके बाद ड्राइवर और क्लीनर वहां से भाग गए हैं। टैंकर झिरनिया जा रहा था। टैंकर पलटने के करीब दो घंटे बाद धमाका हुआ। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 7 बच्चे और 13 महिला-पुरुष शामिल हैं। गंभीर मरीजों को इंदौर रैफर किया गया है।
विज्ञापन


कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह यादव भी घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि गंभीर लोगों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना को लेकर BPCL के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उनकी टीम खंडवा से रवाना हो चुकी है। वे ही पूरे मामले की जांच करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब लोग टैंकर देखने पहुंचे, तब शॉर्ट सर्किट के कारण ब्लास्ट हुआ। वहां मौजूद 20 साल की रंगूबाई पिता गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। आग के बुझने के बाद युवती का कंकाल नजर आया। एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed