फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Order for extension came on the day of Madhya Pradesh's Bade Saheb's retirement

MP News: मध्य प्रदेश के बड़े साहब के रिटायरमेंट के दिन आया एक्सटेंशन का आदेश, जाने क्या है वजह

Wed, 30 Nov 2022 04:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Nov 2022 04:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव रहते एक्शटेंशन पाने वाले 1985 बैंच के आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस चौथे अधिकारी है। इससे पहले आरपी कपूर, आर परशुराम और बीपी सिंह को भी 6-6 माह का एक्सटेंशन मिल चुका है।

विज्ञापन
MP News: Order for extension came on the day of Madhya Pradesh's Bade Saheb's retirement
सीएस इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर अगले 6 महीने तक इकबाल सिंह बैंस ही रहेंगे। बैंस 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे और उसी दिन उनके एक्सटेंशन के आदेश केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। अब बैंस 30 मई 2023 तक सीएस रहेंगे।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव रहते एक्शटेंशन पाने वाले 1985 बैंच के आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस चौथे अधिकारी है। इससे पहले आरपी कपूर, आर परशुराम और बीपी सिंह को भी 6-6 माह का एक्सटेंशन मिल चुका है। हालांकि जानकारों का कहना है कि अभी तक सीएस के रिटायरमेंट के 15 दिन पहले ही नए सीएस या मौजूदा सीएस के कार्यकाल बढ़ने के आदेश हो जाते थे, इस बार पहली बार रिटायरमेंट के दिन कार्यकाल बढ़ाने के आदेश हुए है। इसको लेकर अब चर्चा भी तेज हो गई है।

विज्ञापन

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने पहले अपना कार्यकाल बढ़ाने को लेकर स्वीकृति नहीं दी थी। इसके बाद 1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम प्रबल दावेदारों में सबसे आगे आया। इसकी वजह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इकबाल सिंह बैंस की तरह अनुराग जैन का भरोसेमंद अधिकारी होना था। बैंस और जैन साथ में सीएम के साथ काम कर चुके हैं। जैन ने भी एमपी आने से मना नहीं किया। इसके बाद सीएम और अनुराग जैन की दो बार बैठक भी हो चुकी है। लेकिन पीएमओ से जैन को वापस एमपी भेजने को हरी झंडी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोबारा बैंस से बात कर उनके एक्सटेंशन का प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया, लेकिन डीओपीटी में उनका प्रस्ताव अटक गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जाकर बात की। इसके बाद भी सीएस को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ।

इधर रिटायरमेंट के एक दिन पहले तक कोई आदेश नहीं होने पर मौजूदा सीएस ने बुधवार को अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी थी। इस बीच 24 नवंबर का एक आदेश भी सामने आया, जिसमें सभी आईएएस अधिकारियों को लिखा गया कि बैंस 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसलिए सभी मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अपनी परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट ऑनलाइन भर दें। तभी 30 नवंबर को डीओपीटी की तरफ से बैंस के रिटायरमेंट के दिन एक्सटेंशन के आदेश जारी किए गए।

जैन को इसलिए ना कहा
1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है। वह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सचिव है। जैन के पास प्रधानमंत्री गति शक्ति प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी है। यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए पीएमओ ने जैन को एमपी भेजने से मना कर दिया।

इकबाल सीएम के भरोसेमंद
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इकबाल सिंह बैंस सीएम शिवराज के भरोसेमंद अधिकारी है। वह शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनके साथ है। चुनावी साल में किसी दूसरे अधिकारी के सीएस बनने पर काम काज समझने में ही समय लगता। ऐसे में सीएम किसी दूसरे पर भरोसा नहीं कर सकते। यहीं वजह है कि उन्होंने इकबाल सिंह बैंस का प्रस्ताव केंद्र को भेजा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed