{"_id":"63b9a18a5392337cfd4813ca","slug":"mp-news-one-laborer-died-due-to-falling-slab-of-under-construction-railway-culvert-in-sagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में रेलवे की निर्माणाधीन पुलिया का स्लैब गिरा, एक मजदूर की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में रेलवे की निर्माणाधीन पुलिया का स्लैब गिरा, एक मजदूर की मौत, चार लोग घायल
Sat, 07 Jan 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेलवे की निर्माणाधीन पुलिया का लोहे के सरियों का जाल गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौत, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुलिया का स्लैब गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे की निर्माणाधीन पुलिया का लोहे के सरियों का जाल गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत, जबकि चार मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, जरूवाखेड़ा-रेलवे स्टेशन से सागर तरफ 1,016 में तीसरी लाइन के लिए नव निर्माणाधीन पुलिया का कार्य चल रहा है। सागर बीना रेल मार्ग के बीच तीसरी लाइन के लिए बनाई जा रही अंडर पासिंग पुलिया का भारी भरकम लोहे की सरियों का जाल गिर गया।
विज्ञापन
इस घटना में पांच मजदूर नीचे दब गए, जिन्हें आनन-फानन में लोगों ने बाहर निकाला। इसके बाद प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए सागर ले गए। जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार का इलाज जारी है। मौके पर जाल के नीचे भारी ब्लड के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
