{"_id":"63dd057d37e07c52a4423348","slug":"mp-news-nectar-rain-for-ratlam-in-central-rail-budget-crores-of-rupees-sanctioned-for-many-projects-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: केंद्रीय रेल बजट में रतलाम के लिए हुई अमृत वर्षा, कई परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: केंद्रीय रेल बजट में रतलाम के लिए हुई अमृत वर्षा, कई परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत
Fri, 03 Feb 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:30 PM IST
सार
केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए केंद्रीय रेल बजट में रतलाम जिले के लिए अमृत वर्षा हुई है। जिले में कई परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विन वैष्णव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान केंद्रीय रेल बजट में इस बार रतलाम रेल मंडल पर अमृत वर्षा हुई है। इस बार बजट में रतलाम रेल मंडल को 2,281 करोड़ों रुपये मिले हैं, जिसमें सर्वाधिक रुपये नई रेल लाइनों के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
बजट में दाहोद-धार-इंदौर रेल लाइन के लिए 440 करोड़, छोटा उदयपुर-धार रेल लाइन के लिए 355 करोड़, महू-खंडवा-आकोला रेल लाइन के लिए 700 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मिली है। इसके साथ ही इंदौर-उज्जैन-देवास रेल लाइन के लिए 85 करोड़, वहीं नीमच-रतलाम के लिए 400 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
बजट में उन योजनाओं को प्राथमिकता में लिया गया है, जो बीते लंबे समय से लंबित चल रही हैं। इसमें इंदौर-अकोला, इंदौर-दाहोद और धार छोटा उदयपुर जैसी योजनाएं शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने शुक्रवार को देश के प्रमुख रेल मंडलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
रेल बजट में रतलाम रेल मंडल के 16 स्टेशनों को अमृत योजना में लिया गया है, जिसके तहत इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा। यह पहला मौका है, जब रेल बजट में एक साथ मंडल के लिए इतनी राशि आवंटित की गई है।
रतलाम रेल मंडल में किस कार्य के लिए कितनी राशि...
- बजट में रतलाम रेल मंडल को मिले 2,281 करोड़
- नई रेल लाइन के लिए सबसे ज्यादा धनराशि दी गई
- दाहोद, धार और इंदौर नई रेल लाइन के लिए 440 करोड़
- छोटा उदयपुर और धार रेल लाइन के लिए 355 करोड़
- नीमच और बड़ी सादड़ी रेल लाइन के लिए 150 करोड़
- रतलाम, महू, खंडवा और अकोला रेल लाइन के लिए 700 करोड़
- नीमच और चित्तौड़गढ़ रेल लाइन के लिए 50 करोड़
- इंदौर, उज्जैन और देवास रेल लाइन के लिए 185 करोड़
- नीमच और रतलाम रेल लाइन के लिए 400 करोड़
- उज्जैन रेलवे स्टेशन को महाकाल लोक की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा
