{"_id":"63184068b880ae5d174f34e8","slug":"mp-news-narottam-on-ranbir-alia-s-protest-in-mahakal-temple-should-not-say-hurtful-words","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Narottam Mishra: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रणबीर को दी भावनाएं आहत न करने की सलाह, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narottam Mishra: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रणबीर को दी भावनाएं आहत न करने की सलाह, जानें क्या है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:15 PM IST
सार
रणबीर-आलिया मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे लेकिन बजरंग दल के विरोध के बाद बिना दर्शन के ही लौट गए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर कहा कि कलाकारों को लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 3
उज्जैन में रणबीर-आलिया का विरोध, बिना दर्शन किए लौटे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया के सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने रणबीर-आलिया के उज्जैन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर कहा कि किसी विषय पर प्रदर्शन होना यह अलग विषय है। दर्शन के लिए कोई रोक नहीं थी। रणबीर और आलिया के साथ आए अयान मुखर्जी से लेकर सभी लोगों ने दर्शन किए। वहां पर पूरी व्यवस्था थी। प्रशासन ने रणबीर और आलिया से भी आग्रह किया गया था कि वह दर्शन के लिए चलें। लेकिन वह नहीं गए। मिश्रा ने कहा कि लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग कलाकारों को नहीं करना चाहिए।
2 of 3
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर कपूर के 10 साल पुराने बीफ वाले बयान पर हंगामा किया
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के 10 साल पुराने बयान का विरोध
दरअसल मंगलवार को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन करने के लिए रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और फिल्म के डायरेक्टर आयान मुखर्जी के साथ मध्यप्रदेश पहुंचे थे। इंदौर में फिल्म का प्रमोशन करने से पहले फिल्म की सफलता के लिए सभी कलाकार बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आए थे। लेकिन यहां रणबीर कपूर के 10 साल पुराने बीफ खाने वाले बयान पर हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर दिया। जिसके बाद आलिया और रणबीर को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के निवास पर शरण लेनी पड़ी, वहीं स्थिति को देखते हुए कपल ने मंदिर जाने के निर्णय को रद्द कर दिया।
3 of 3
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदूवादी संगठनों ने रणबीर कपूर के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले पुराने बयान पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने पुलिस के साथ झूमाझटकी की, जिस पर पुलिस ने उसकी धुनाई कर दी। उसे हिरासत में लिया गया। हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर के बाहर काले झंडे लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ पर काबू पाया।
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इन दिनों फिल्म के कलाकार देश के कई शहरों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।