{"_id":"62e0f75517aac835121351a0","slug":"mp-news-narottam-mishra-said-if-sonia-ji-is-not-wrong-then-why-is-congress-protesting-let-the-truth-come-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नरोत्तम मिश्रा बोले- सोनिया गलत नहीं हैं तो डर क्यों, कांग्रेस किसे छिपाने के लिए प्रदर्शन कर रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नरोत्तम मिश्रा बोले- सोनिया गलत नहीं हैं तो डर क्यों, कांग्रेस किसे छिपाने के लिए प्रदर्शन कर रही है
Wed, 27 Jul 2022 02:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:14 PM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस समेत कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। मंगलवार को यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर मिश्रा ने कहा कि सोनिया जी गलत नहीं है तो कांग्रेस प्रदर्शन क्यों कर रही है। सच को सामने आने देना चाहिए।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस के हो रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत अन्य नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब सोनिया जी गलत नहीं है तो कांग्रेस प्रदर्शन क्यों कर रही है? उसे सच को सामने आने देना चाहिए।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं समझ नहीं पाया कि कांग्रेस प्रदर्शन क्यों कर रही है? पूछताछ से परेशान क्यों होना? आप यदि सही है तो डर क्यों? आप अपनी बात ईडी के सामने रखिए। यदि आपको ईडी पर विश्वास नहीं है तो मीडिया के सामने रखिए। लेकिन सच सामने आना चाहिए। पांच हजार करोड़ रुपये का घोटाला है। छोटा-मोटा घोटाला नहीं है। प्रदर्शन कर जांच एजेंसी पर दबाव बनाना ठीक नहीं है। जनसमस्या को लेकर कांग्रेस सड़क पर कभी नहीं आती। एक परिवार की समस्या को लेकर कांग्रेस सड़क पर जरूर आती है। सोनियाजी को ईडी ने बुला लिया तो हाहाकार हो गया। देश में कोरोना फैला तो न सोनिया, न राहुल दिखे। न कमलनाथ और न दिग्विजय सिंह सामने आए। उन्होंने कहा कि यह परिवार की पार्टी है। इनका अपना कोई विचार नहीं है। यह परिवार से चलते है। बता दें नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी को पेशी पर बुलाया है। इसे लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। भोपाल और इंदौर में ईडी के मुख्यालय में ईडी के नाम की जगह भाजपा के नाम का बैनर लगाकर विरोध किया गया।
पीसीसी का नाम बदलकर केसीसी कर दिया
मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि पीसीसी का नाम बदलकर केसीसी हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जगह कमलनाथ कांग्रेस कमेटी बन गई है। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ताओं के टेस्ट में फेल होने को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि कोई कमलनाथ का टेस्ट ले लें तो वे भी फेल हो जाएंगे। यह स्थिति पूरी कांग्रेस की हो गई है।