फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam Mishra hits back at Congress, says whenever it comes to national pride, they make fun of

MP News: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर पलटवार, बोले कांग्रेस को महान भारत बदनाम भारत दिखाई देता हैं

Sun, 16 Oct 2022 12:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Oct 2022 12:17 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने कोर्स को जल्दबाजी में शुरू करने पर लोगों के साथ ही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने की बात कही है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra hits back at Congress, says whenever it comes to national pride, they make fun of
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई के पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस ने हिंदी की पढ़ाई शुरू करने को लेकर बीजेपी पर जल्दबाजी करने और बच्चों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। मिश्रा ने कहा कि जब भी राष्ट्र के गौरव का विषय आएंगा। जब भी राष्ट्र के सम्मान का विषय आया होगा। तब कांग्रेस ने कोई न कोई मीन मेख निकाला है। जब राम जन्म भूमि का शिलान्यास हो रहा था। तब तारीख पर दिग्विजय सिंह ने सवाल उठा दिया था। जब हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो हमारी सेना पर इन्होंने सवाल उठा दिया। इन्होंने वैक्सीन पर सवाल उठा दिया था। जब भी राष्ट्र के गौरव की बात आई तो इन्होंने सवाल उठा दिया। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को महान भारत बदनाम भारत दिखाई देता है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस बोली बीजेपी इवेंट के कार्यक्रम कर रही
बता दें कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव सिंह यादव ने कहा कि मेडिकल पाठ्यक्रम हिंदी में करने से पहले आवश्यक सुधार एवं व्यवस्था करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी में पाठ्यक्रम करने से पहले हिंदी में मेडिकल का सिलेबस उसके लिए जरूरी पाठ्यक्रम, जर्नल्स यहां तक की शिक्षा/ पढ़ाने के लिए प्रोफेसर्स की व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं दे रही है। केवल और केवल भाजपा के नेता राजनीति एजेंडा प्रोपोगेंडा और एक इवेंट बनाने के लिए इस कार्यक्रम को कर रहे है। यह लोगों के स्वास्थ्य से एवं बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है। इसमें तैयारी पूरी होना चाहिए। इस तरह  आधी अधूरी तैयारी किसी के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed