{"_id":"633463d4c13a1c36ac255765","slug":"mp-news-mp-pragya-said-that-the-entry-of-muslims-in-garba-pandal-should-be-banned-their-pandals-and-items-sh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सांसद प्रज्ञा बोलीं- गरबा पंडाल में मुस्लिमों की एंट्री हो बैन, उनके पंडाल और वस्तुओं पर भी लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सांसद प्रज्ञा बोलीं- गरबा पंडाल में मुस्लिमों की एंट्री हो बैन, उनके पंडाल और वस्तुओं पर भी लगे रोक
Wed, 28 Sep 2022 09:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 28 Sep 2022 09:01 PM IST
सार
भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गरबा पंडाल में मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी एंट्री के अलावा उनके पंडाल और वस्तुएं भी वर्जित होना चाहिए।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गरबा पंडालों को लेकर कहा कि गरबा पंडाल में आईडी चेक करके ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कहा पंडाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों को जाने ना दिया जाए। हम हमारी पूजा पद्धति को शुद्ध रखना चाहते हैं। दूसरी बात किसी भी प्रकार से हमारे धार्मिक कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के पंडाल, उनकी वस्तुओं और उनके सभी कार्य वर्जित होना चाहिए।
बता दें प्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते मामले को लेकर गरबा पंडाल में आईडी कार्ड से एंट्री देने की अपील की जा रही है। इससे पहले संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी गरबा पंडाल संचालकों से अनुरोध किया था। मंत्री के बयान को हिंदू संगठनों ने भी समर्थन किया था।
दिग्गी पर साधा निशाना
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पीएफआई के बैन को लेकर पूछे सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। सांसद ने कहा कि भोपाल लोकसभा का चुनाव हार चुके व्यक्ति जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक की तुलना पीएफआई से करते हैं तो यह उनका मानसिक दिवालियापन है। उन्हें अपने रक्त की जांच करवानी चाहिए। सांसद ने कहा कि उज्जैन, इंदौर तक लोग पकड़े गए हैं। पूरे देश में पीएफआई के लोगों ने हंगामा मचा रखा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। पीएफआई के लोग नहीं सुधरे तो आजीवन बैन लग जाएगा।