{"_id":"63bed6ce0db02f2efd60fe09","slug":"mp-news-mobile-battery-kept-in-pocket-of-the-youth-pants-suddenly-exploded-in-khandwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: युवक के पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, पैर झुलसा, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: युवक के पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, पैर झुलसा, बाल-बाल बची जान
Wed, 11 Jan 2023 09:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:08 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक की जेब में रखी मोबाइल की बैटरी अचानक फट गई। बैटरी फटने से युवक का पैर झुलस गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
मोबाइल की बैटरी अचानक फटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप भी शर्ट की जेब में मोबाइल रखते हैं तो सावधान हो जाइए। मध्यप्रदेश के खंडवा में एक सख्श की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। गनीमत रही कि मोबाइल पैंट की जेब में रखा था, जिससे पैर झुलस गया। मोबाइल भी नामी कंपनी की थी, मोबाइल फटने से घायल हुए व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अभी तक चार्जिंग पर लगे मोबाइल फटने की घटनाएं तो आम हो गई थीं, लेकिन अब बड़ी और नामी कंपनियों के मोबाइल फोन की बैटरी जेब में रखे-रखे फट गई। दरअसल, खंडवा के कैलाश नगर में रहने वाले युवक अशोक पवार के पैंट की जेब में ही मोबाइल की बैटरी फट गई, इससे उनका पैर झुलस गया।
विज्ञापन
अशोक पवार ने बताया कि जब वे घर से काम के लिए निकले तो अचानक उनके पैंट के जेब में रखे मोबाइल की बैटरी फट गई, जिससे उनका पैर बुरी तरह झुलस गया। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। युवक ने बताया कि वैसे को वह रोजाना मोबाइल शर्ट के ऊपरी जेब में रखता था। लेकिन घटना के वक्त उसने अपनी मोबाइल पैंट की जेब में रखी थी। यदि शर्ट की जेब में मोबाइल रखा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
