फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Maihar head priest Pandit Devi Prasad passes away breathed his last in Delhi AIIMS

MP News: मैहर के प्रधान पुजारी पंडित देवी प्रसाद का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस, काफी समय से थे बीमार

Tue, 14 Nov 2023 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 05:51 PM IST
सार

Pandit Devi Prasad Passes Away: सतना में मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी माता शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित देवी प्रसाद महाराज का मंगलवार को निधन हो गया। उनके बैकुंठवास की खबर आते ही मैहर और सतना में शोक की लहर है।

विज्ञापन
MP News Maihar head priest Pandit Devi Prasad passes away breathed his last in Delhi AIIMS
प्रधान पुजारी पंडित देवी प्रसाद का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित देवी प्रसाद महाराज का मंगलवार को दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्हें दो दिन पहले ही दिल्ली ले जाया गया था। पंडित देवी प्रसाद 75 साल के थे। वे अपने पिता जी के बाद शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी बने थे।

विज्ञापन


महज 12 वर्ष की उम्र से ही उनका मन पूजा पाठ में लग गया था। कई दशकों तक मातारानी की पूजा अर्चना करते आए देवी प्रसाद महाराज मातारानी को प्रसन्न करने के लिए तीन बार अपनी जीभ माता शारदा के चरणों मे समर्पित की थी। माता की आरती की रचना भी उन्होंने ही की। वे सिर्फ घर से मंदिर और मंदिर से घर तक ही आते जाते थे।
विज्ञापन


कहा जाता है कि उन्होंने कभी मैहर की गलियों को जानने में भी रुचि नहीं ली। उनके लिए घर के बाद दूसरा एकमात्र स्थान मंदिर ही रहा। बेहद शालीन व्यक्तित्व के धनी पंडित देवी प्रसाद महाराज का आसन मंदिर की पहाड़ी में बनी गुफा में ही लगता था। उसी गुफा में वे भक्तों से मिलते और उन्हें आशीर्वाद देते थे। पिछले कुछ समय से मन्दिर के प्रधान पुजारी का जिम्मा उनके बड़े बेटे पवन पांडेय महाराज संभाल रहे हैं। लेकिन फिर भी वे गुफा में ही रह कर स्वयं पूरी व्यवस्था पर नजर रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान उन्होंने घर जाने के बजाय मंदिर में ही रहने का निर्णय ले लिया था। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों के आग्रह के बाद वे घर आए थे। उन्हें 11 नवंबर को दिल्ली ले जाया गया था।


पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी पार्थिव देह दिल्ली से मैहर लाई जा रही है। साथ में दोनों बेटे पंडित पवन महाराज और दिप्पू पांडेय हैं। पंडित देवी प्रसाद महाराज का अंतिम संस्कार मैहर में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed