फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Madhya Pradesh government increases dearness relief of 4 lakh pensioners by 5 percent

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने 4 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत 5 प्रतिशत बढ़ाई

Wed, 30 Nov 2022 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने 5 प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन पाने वाले कर्मचारियों की महंगाई राहत 5 प्रतिशत बढ़ाई गई है। जो अब 28 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh government increases dearness relief of 4 lakh pensioners by 5 percent
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों की महंगाई राहत 5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए। मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी 28 प्रतिशत महंर्गा राहत मिल रही है, जो बढ़कर अब 33 प्रतिशत कर दी गई। वहीं, जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 6वें वेतानमान के अनुसार पेंशन मिलती है, उनकी महंगाई राहत 201 प्रतिशत हो गई। इसका लाभ 1 अक्टूबर 2022  की पेंशन से मिलेगा। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर पेंशन कर्मचारियों की महंगाई राहत बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को सहमति के लिए पत्र लिखा था। छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति मिलने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 5 प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन पाने वाले कर्मचारियों की महंगाई राहत 5 प्रतिशत बढ़ाई गई है। जो अब 28 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गई है। वहीं, 6वें वेतानमान के अनुसार पेंशन पाने वाले कर्मचारियों की महंगाई राहत में 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जिनकी महंगाई राहत 189 से बढ़कर 201 हो गई है।

विज्ञापन


बता दें पेंशनकर्मचारी संगठन लगातार सरकार से महंगाई राहत बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर हाल में प्रदर्शन भी किया गया था। साथ ही उनकी तरफ से छत्तीसगढ़ सरकार से महंगाई राहत बढ़ाने को लेकर सहमति प्राप्त करने के प्रावधान को समाप्त करने की मांग भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed