फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Kamal Nath said on the allegation of Shivraj's minister - Tuchchi does not answer on politics

MP News: कमलनाथ का पीछा नहीं छोड़ रहा सिख दंगा, जानिए क्यों राजनीति को ही उन्होंने बता दिया 'टुच्ची'

Sun, 13 Nov 2022 04:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Nov 2022 04:06 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा में कमलनाथ ने बीजेपी को आमंत्रित करने के सवाल पर कहा कि वह सभी को आमंत्रित कर रहे है। अपने देश का तिरंगा झंडा उठाने में बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा वाले और बाकी लोग भी आकर यात्रा में जुड़ें।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said on the allegation of Shivraj's minister - Tuchchi does not answer on politics
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पीछा नहीं छोड़ रहे। भाजपा को भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पर हमले करने का मौका मिल गया है। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ तो 1984 के सिख दंगों के आरोपी हैं। वे भारत जोड़ो यात्रा में कैसे शामिल हो सकते हैं? इसे कमलनाथ ने 'टुच्ची राजनीति' बताया और कहा कि मैं टुच्ची बातों और टुच्ची राजनीति पर बात नहीं करना चाहता। 
विज्ञापन


विवाद की शुरुआत इंदौर में हुई थी। प्रकाश पर्व यानी गुरुनानक जयंती पर कमलनाथ इंदौर में थे। खासला कॉलेज भी गए थे। वहां कीर्तनकार ने 1984 के दंगों का मुद्दा उठा दिया। मंच पर माइक से ही कमलनाथ का विरोध कर दिया। हुआ यूं कि इसने तूल पकड़ लिया। भाजपा को बैठे-बिठाये मौका और मुद्दा भी मिल गया। भाजपा नेताओं ने इन कीर्तनकारों का न केवल स्वागत-सम्मान किया, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हमले का बारूद भी बना लिया। 
विज्ञापन


विश्वास सारंग ने तो इस घटना पर कहा था कि  नेहरू परिवार और राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 1984 में सिखों पर हुए कांग्रेस नेताओं के अत्याचार पर उनका क्या मत है? राहुल गांधी को इंदौर आने से पहले यात्रा रोककर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही दंगों के आरोपी रहे कमलनाथ को भी पार्टी से निकाल देना चाहिए। इससे जुड़े सवाल कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने उनसे पूछ लिए। इस पर कमलनाथ ने कहा कि यह टुच्ची राजनीति है। मैं टुच्ची राजनीति करने वालों के सवालों का जवाब नहीं देता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निर्दलीय शेरा को बनाया राहुल की यात्रा का प्रभारी 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी। इसे लेकर कांग्रेस ने तमाम तैयारियां की हैं। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को भी प्रभारी बनाया गया है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि शेरा के दोनों भाई मेरे साथ संसद में रहे हैं। यदि शेरा के डीएनए में कांग्रेस है तो बीजेपी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है?

बीजेपी को यात्रा में आमंत्रित किया
भारत जोड़ो यात्रा में कमलनाथ ने बीजेपी को आमंत्रित किया है। इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सभी को आमंत्रित कर रहे है। अपने देश का तिरंगा उठाने में बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? भाजपा वाले और बाकी लोग भी आकर यात्रा में जुड़ें। यह ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा होगी। जितना जोश चुनाव में देखने को नहीं मिलता, उससे ज्यादा जोश यात्रा में दिख रहा है।


15 को छिंदवाड़ा में करेंगे कार्यक्रम 
प्रदेश सरकार की तरफ से 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। इस पर कमलनाथ ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम करने दीजिए। मैं अपना कार्यक्रम करूंगा। उन्होंने बताया कि वह 15 नवंबर को छिंदवाड़ा में कार्यक्रम करेंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed