{"_id":"631b513721d2db09970ca075","slug":"mp-news-kamal-nath-said-in-the-nutrition-diet-scam-cm-shivraj-should-resign-on-moral-grounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ बोले विधानसभा में उठाएंगे पोषण आहार घोटाला, सीएम शिवराज से की इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ बोले विधानसभा में उठाएंगे पोषण आहार घोटाला, सीएम शिवराज से की इस्तीफे की मांग
Sat, 10 Sep 2022 07:22 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:22 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में महिला बाल विकास विभाग में पोषण आहार घोटाले को लेकर सिसायत गरमाई हुई है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पोषण आहार के मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पोषण आहार घोटाले पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके विभाग में इस तरह का घोटाला हो। व मासूम गरीब बच्चों का पोषण छिना जाए उसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। शिवराज सिंह चौहान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि CAG की रिपोर्ट में बताया गया कि किस प्रकार भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने कहा कि हम पोषण आहार घोटाले को विधानसभा के आगामी सत्र में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।
कमलनाथ ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। जहां देखाे वहां शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है। पंचयात से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है। मेरे पास इनके भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ रहे है। उसे हम समय-समय पर उजागर करेंगे। ऐसा लग रहा है कि शिवराज सरकार में अगले 12 महीने घोटालों के रहेंगे। अगला साल ईयर ऑफ घोटाला रहेगा। पिछले 18 वर्ष से इन्होंने घोटालों का सिस्टम बनाया हुआ है। उसकी पोल आज खुल रही है। इसका रोज खुलासा हो रहा है।
आज हर वर्ग परेशान हैं
कमलनाथ ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। किसानों काे यूरिया, बीज नहीं मिल पा रहा है। सोसायटियों में खाद नहीं मिल पा रहा है। हम आरोप पत्र, वचन पत्र तैयार कर रहे हैं। इसको हम समय पर जारी करेंगे। बीजेपी के गड़बड़ियों को जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
भाजपा को मंदिर पेटेंट नहीं हैं
कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भगवान महाकाल के मंदिर में दर्शन करेंगे। जैसे हम लोग भी जाते हैं, वैसे वह भी जा रहे हैं। भाजपा का मंदिर दर्शन पर कोई पेटेंट थोड़ी है। उन्होंने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम को लेकर कहा कि बीजेपी बड़ा इवेंट करने जा रही है। यह लोग इवेंट में माहिर है।