फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: JP Aggarwal said that Congress will be alive if it comes on the road, left the decision of selection

MP News: JP अग्रवाल बोले सड़क पर आने पर कांग्रेस जिंदा होगी, Pcc चीफ चयन का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा

Sat, 17 Sep 2022 02:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Sep 2022 02:55 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि व्हाट्सएप से कुछ नहीं होगा, सड़क पर आएंगे, लाठी खाएंगे, जेल जाएंगे तब कांग्रेस जिंदा होगी। डेलीगेट्स की बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चयन का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ने का निर्णय लिया गया।  

विज्ञापन
MP News: JP Aggarwal said that Congress will be alive if it comes on the road, left the decision of selection
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मानस भवन में कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा मैं जिंदा कांग्रेस देखना चाहता हूं। अगर कोई फेसबुक, व्हाट्सएप पर चार लोगों के साथ फोटो भेज देंगे तो ये नहीं चलेगा। जमीन पर काम करना पड़ेगा। सड़क पर आएंगे, लाठी खाएंगे, जेल जाएंगे तब कांग्रेस जिंदा होगी। दिल्ली से आने वाले कार्यक्रम सड़कों पर दिखना चाहिए न कि बंद कमरों में। उन्होंने कहा कि मैं हर जिले में जाकर एक-एक व्यक्ति को पहचानूंगा। मैं खुद देखूंगा कि जिला कांग्रेस कमेटी, हमारे विधायक और पदाधिकारी क्या काम कर रहे हैं। कौन क्या काम कर रहा है। कितनी मेहनत कर रहे है और किस तरह से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
हम फिर सरकार बनाएंगे
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमारी मप्र में सरकार नहीं गिरती लेकिन कुछ जयचंदों के कारण सरकार चली गई। कोई बात नहीं राजनैतिक पार्टियों के सामने चुनौतियां आती रहती हैं। इन चुनौतियों का सामना करते हुए हम मप्र में फिर से सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन का निर्णय सोनिया पर छोड़ा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी डेलीगेट्स की बैठक में कांग्रेस के संगठन चुनाव प्रभारी रामचंद्र खुटिया की मौजूदगी में सीएलपी लीडर डॉ. गोविन्द सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन का निर्णय सोनिया गांधी पर छोडने का प्रस्ताव रखा। प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल और पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
बैठक में प्रदेश भर से 800 डेलीगेट्स संगठन चुनाव के लिए पहुंचे। बता दें इसी माह 27 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इसी सप्ताह होने की तैयारी थी, लेकिन इसके लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा। अब पीसीसी चीफ के चयन का निर्णय भी सोनिया गांधी करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed