{"_id":"64991c95d721e1a8a201cd23","slug":"mp-news-incessant-rains-disrupted-preparations-for-pm-modi-s-arrival-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लगातार हो रही बारिश ने PM मोदी की आगमन तैयारियों में डाला खलल, प्रशासन की कई तैयारियों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लगातार हो रही बारिश ने PM मोदी की आगमन तैयारियों में डाला खलल, प्रशासन की कई तैयारियों पर फिरा पानी
Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:35 AM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल के लालपुर और पकरिया के दौरे पर होंगे। जिला प्रशासन जो तैयारी कर रहा है उसमें लगातार हो रही बारिश से पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
शहडोल में पीएम के आगमन की तैयारी में बारिश खलल डाल रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार शाम पांच बजे से जिले में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश का सीधा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल के लालपुर और पकरिया के दौरे पर होंगे। जिला प्रशासन जो तैयारी कर रहा है उसमें अब पानी फिरता नजर आ रहा है। सुरक्षा में जुटे अधिकारियों को भी बारिश में पसीना आ रहा है। इस बारिश का सबसे ज्यादा असर पकरिया में होगा।
पकरिया में मिट्टी की तैयारी प्रभावित
पकरिया में मिट्टी से संबंधित सभी तैयारी प्रभावित हुई हैं। प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की गई है। यहां पीएम मोदी जनजातीय समुदाय के प्रमुख लोगों के अलावा पेसा समिति, फुटबॉल खिलाड़ी और लखपति बहनों से संवाद स्थापित करेंगे। जनजातीय समुदाय के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की है, लेकिन अचानक झमाझम हुई बारिश से पकरिया की व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है।
पन्नी से ढंक कर बचाने की तैयारी
पकरिया में जिस आम्रकुंज के नीचे पीएम मोदी की सभा होनी है उसे ठेठ देहाती लुक देने के लिए प्रशासन ने खूब तैयारी की है। मिट्टी के दीवार, पेंटिंग, बाघेसुर का प्रतिबिंब समेत साज सज्जा की पर्याप्त व्यवस्था कर ली थी, लेकिन रविवार शाम से हुई बारिश से तैयारी प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने पन्नी से ढंक कर उन्हें बचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
सोमवार को फिर से की जाएगी तैयारी
कमिश्नर राजीव शर्मा ने बताया कि बारिश का ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बारिश से बचने की तैयारी की गई है। पकरिया में जो थोड़ी बहुत तैयारी प्रभावित हुई है उसे सोमवार को फिर से ठीक कर लिया जाएगा।