{"_id":"6422648497d35b551e0b54e7","slug":"mp-news-in-umaria-the-head-of-an-adult-was-cut-off-and-kept-roaming-in-the-whole-village-the-body-was-cut-i-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में प्रौढ़ का सिर काटा और पूरे गांव में घूमता रहा, शरीर के किए आठ टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में प्रौढ़ का सिर काटा और पूरे गांव में घूमता रहा, शरीर के किए आठ टुकड़े
Tue, 28 Mar 2023 09:22 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 28 Mar 2023 09:22 AM IST
सार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक व्यक्ति ने गांव में रहने वाले प्रौढ़ की हत्या की। बाद में उसका सिर काटकर पूरे गांव में उसे लेकर घूमता रहा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मजमानी कलां विभत्स हत्याकांड हुआ है। एक व्यक्ति ने गांव में रहने वाले प्रौढ़ की न केवल कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, बल्कि उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसका सिर काटा और उसे हाथ में लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इसके बाद वह पुलिस के आने तक मृतक के घर पर ही बैठा रहा।
विज्ञापन
मरने वाले का नाम शंभु प्रसाद महरा बताया जा रहा है। उसके रिश्तेदार पठारीखुर्द निवासी बसंत लाल महरा ने बताया कि उसका जीजा घर पर था। तभी डोंगरगांव में रहने वाला सूरज सिंह उर्फ गुड्डा पिता गनपत सिंह मरावी कुल्हाड़ी लेकर आया। कोई बात किए बिना उसने सीधे बहनोई पर हमला कर दिया। पहले तो उसका सिर धड़ से अलग किया। फिर उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन
हत्या के बाद भी आराम से बैठा था
लगभग तीन बजे यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर शंभु प्रसाद के रिश्तेदार भी उसके घर पहुंचे। इससे पहले ही एक शव वाहन को देखकर सूरज सिंह कटा सिर सड़क पर फेंक दिया। इसे देखते ही शव वाहन चलाने वाले ड्राइवर मुन्ना चौधरी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मृतक के घर की छत पर आराम से बैठा मिला।
विज्ञापन
