{"_id":"636e86e9e603c213654bea3d","slug":"mp-news-icici-bank-worker-kidnapped-in-bhopal-found-unconscious-in-ratibad","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में ICICI बैंककर्मी का अपहरण, रातीबड़ में बेसुध मिला, मां को आया एक करोड़ की फिरौती का फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में ICICI बैंककर्मी का अपहरण, रातीबड़ में बेसुध मिला, मां को आया एक करोड़ की फिरौती का फोन
Sat, 12 Nov 2022 03:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:36 PM IST
सार
33 वर्षीय राहुल राय परिवार के साथ कटारा हिल्स में रहता है। वह एमपी नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत है। रातीबड़ पुलिस को राहुल भोपाल और सीहोर की बॉर्डर पर जंगल में बेसुध हालत में मिला।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल राय शुक्रवार को बेसुध हालत में रातीबड़ थाना क्षेत्र में मिला। पीड़ित की मां को एक करोड़ रुपये की फिरौती का फोन आया था। उन्होंने एमपी नगर थाने में शिकायत दी थी। राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय राहुल राय परिवार के साथ कटारा हिल्स में रहता है। वह एमपी नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत है। रातीबड़ पुलिस को राहुल भोपाल और सीहोर की बॉर्डर पर जंगल में बेसुध हालात में मिला। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वह बोलने की हालात में नहीं है। दूसरी तरफ राहुल के गुम होने की परिजनों ने एमपी नगर थाने में शिकायत दी थी। इस बीच, राहुल की मां को एक करोड़ रुपये की फिरौती का कॉल आने की भी बात कही जा रही है। परिजनों ने जब अपहर्ताओं की मांगों की अनसुनी कर दी तो उन्होंने बेसुध हालात में राहुल को जंगल में छोड़ा और भाग गए। पुलिस पीड़ित के बयान देने की स्थिति में आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
