फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Gangster of UP arrested from MP accused was hiding in Manpur of Umaria

MP News: UP का गैंगस्टर MP से गिरफ्तार, उमरिया के मानपुर में छुपा था आरोपी, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Aug 2023 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 07:09 PM IST
सार

MP News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उमरिया के मानपुर में छुपा हुआ था।

विज्ञापन
MP News Gangster of UP arrested from MP accused was hiding in Manpur of Umaria
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में मानपुर विधानसभा मुख्यालय जैसा शांत क्षेत्र कहीं नहीं मिलेगा, जिसका फायदा उठाते हुए बाहरी लोग मानपुर क्षेत्र को अपना नया और सुरक्षित ठिकाना बनाते हुए चंद पट्टे आराजी की भूमि खरीद कर उससे लगे आसपास की शासकीय भूमि को अवैध रूप से हथिया कर अपना ठिकाना बना लिए। इतना ही नहीं उनके इस अवैध और अनैतिक कृत्यों में कुछ स्थानीय लोगों ने भी जमकर साथ दिया और रिश्तेदारी निकालकर जाम छलकाकर सहयोग करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। नतीजन यह हुआ कि मानपुर क्षेत्र के किसी भी कोने में देखा जाए तो कोई न कोई बाहरी व्यक्ति शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर घर निर्माण कर निवासरत मिल ही जाएगा।

विज्ञापन


ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो मानपुर के खुटार मोहल्ला में यूपी से आए एक पूंजीपति ने अपने आप को यूपी का मंत्री बताकर जमीन खरीदा और फिर अगल-बगल पड़ी शासकीय भूमि को मूल निवासियों से अपने पैसों के दाम पर जबरदस्ती स्थानीय लोगों की मदद से छीन लिया। चारो तरफ ऊंची-ऊंची बाउंड्री बनवाकर इस शांत प्रिय वातावरण वाले क्षेत्र को अपना पनाहगार बना लिए।
विज्ञापन


इसी दरमियान वह कथित यूपी का मंत्री बीच-बीच में उत्तर प्रदेश जाता रहा और कोई न कोई घोटाला कर वहां से फरार होकर मानपुर स्थित फार्म हाउस में छुप जाता। देखते ही देखते कई लोगों से नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर गया। बाद में जब पता चला तो संबंधित व्यक्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर का गैंगस्टर निकला, जिसकी तलाश यूपी पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही थी। लेकिन यूपी के बुलडोजर बाबा के डर से उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर में छिपा हुआ था, जिसका पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की पुलिस मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित मानपुर आ पहुंची और सोमवार सुबह गैंगस्टर व कथित मंत्री नामक पूंजीपति को उसके ही फार्म हाउस में धर दबोचा, जिसे मानपुर के न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक आरोपी को उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी की जा रही थी। आरोपी यूपी में कौन-कौन से अवैध और अनैतिक कार्यों में संलिप्त रहा है और उसके किन-किन माफियाओं से संबंध रहे हैं। यूपी पुलिस अब मामले की जांच करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर से आरोपी की गिरफ्तारी होने से मानपुर के स्थानीय सहयोगियों में हलचल मची है और रिश्तेदारी बताने वालों के तोते उड़ गए हैं। उन्हें भी डर है कि कहीं वे भी लपेटे में न आ जाएं।


उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि करीब दो साल पहले गोमती नगर विस्तार थाना लखनऊ में श्याम नारायण तिवारी नामक व्यक्ति के ऊपर कई अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया गया था। पतासाजी करने पर वह एक गैंगस्टर निकला, जिसके द्वारा कई लोगों से शासकीय नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लेने के भी आरोप लगे हैं, जिसकी तलाश में उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश के मानपुर शहर आना पड़ा। जहां से संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर मानपुर न्यायालय में पेश किया गया है, जिसे उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed