फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: FIR named against three in missing urea of government quota, CM said, do not dare any further

MP News: सरकारी कोटे के गायब यूरिया में तीन पर नामजद FIR, सीएम बोले ऐसी कार्रवाई करें आगे कोई हिम्मत न करें

Sat, 10 Sep 2022 01:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Sep 2022 01:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग से 1000 टन गायब यूरिया मामले में तीन के खिलाफ पुलिस ने नामजद एफआईआर की है। इस मामले में तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, छापे में 129 मीट्रिक टन यूरिया मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकरियों को दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर निर्मूल करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
MP News: FIR named against three in missing urea of government quota, CM said, do not dare any further
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जबलपुर संभाग में यूरिया की आपूर्ति में गड़बड़ी को लेकर शनिवार को फॉलोअप बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। जबलपुर कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को बताया कि दो स्तर पर मामले में कार्रवाई की गई है। इसमें विपणन संघ (मार्कफेड) के जिला प्रबंधक रोहित बघेल की शिकयत पर कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) के मार्केटिंग डायरेक्टर राजेन्द्र चौधरी, स्टेट मैनेजर जय प्रकाश सिंह और ट्रांसपोर्टर डीपीएमके फर्टिलाइजर द्वारिका गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। द्वारिका गुप्ता बिलासपुर के ट्रांसपोर्टर है। वह फरार है। उनके असिस्टेंड शुभम से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जयप्रकाश सिंह भोपाल से है। उनको साथ में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफआईआर में नोएडा के राजेंद्र सिंह का नाम है लेकिन उनकी संलिप्तता नजर नहीं आ रही है। उनके स्थान पर असिस्टेंड आरके चोपड़ा से पूछताछ की जा रही। दूसरे स्तर पर छापेमारी में अभी दो गोडाउन में 129 मीट्रिक टन खाद मिला है, शेष के लिए कार्रवाई जारी है
विज्ञापन

 
ऐसी कार्रवाई करें आगे कोई हिम्मत न करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले कौन है? जिन्होंने प्राइवेट को ज्यादा दिया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, वह बच नहीं सकते। जो दोषी है उनको किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं है। जो बचे हैं उनकी जल्दी पकड़ें। दोषी कोई न बचे, ऐसी कार्रवाई करें कि ऐसा काम करने की कोई आगे हिम्मत न कर पाए। 
विज्ञापन

 
सभी जिलों की समीक्षा कर जानकारी दें
सीएम ने अधिकारियों को कहा कि कठोर कार्रवाई कर दोषियों को निर्मूल करें। जिन जिलों में खाद की जरूरत है, उनमें खाद की कमी न हो। एडवांस लिफ्टिंग करें और सभी जिलों की समीक्षा कर सीएमओ को बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने शुक्रवार को दिए थे निर्देश 
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर संभाग में यूरिया की गड़बड़ी  को लेकर शुक्रवार सुबह 7 बजे बैठक बुलाई थी। इसमें सीएम ने अधिकारियों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बता दें मध्य प्रदेश सरकार ने 70 प्रतिशत यूरिया मार्कफेड के पास और 30 प्रतिशत प्राइवेट को देने का निर्णय लिया था। मार्कफेड से सहकारी समिति के माध्यम से यूरिया किसानों मिलना तय किया था। इसे गड़बड़ी कर प्राइवेट को दे दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed