फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP alleges 'Pakistan Zindabad' slogan raised during Rahul's visit

MP News: BJP का आरोप- राहुल की यात्रा में लगे पाकिस्तान समर्थित नारे, कांग्रेस बोली फर्जी है वीडियो

Fri, 25 Nov 2022 03:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Nov 2022 03:49 PM IST
सार

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद'। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से भी ट्वीट किया गया। कांग्रेस ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। 

विज्ञापन
MP News: BJP alleges 'Pakistan Zindabad' slogan raised during Rahul's visit
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन खूब बवाल मच रहा है। पहले तो कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक भाजपा में शामिल हो गए। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने आरोप लगाया कि खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। दावा किया है कि यह वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसे बाद में हटा लिया गया। कांग्रेस ने भाजपा के आरोप लगाए वीडियो को झूठा करार दिया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि यह राहुल गांधी का डर है, जो भाजपा में दिख रह है। कूटरचित वीडियो के माध्यम से झूठ फैलाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बेहद शर्मनाक! खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है। यह बार-बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए। 
 

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया। बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है। इस पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई! कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया! बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed