फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Electricity company increased fuel cost by 10 paise per unit, now Rs 32 more will have to be paid for 200 units

MP News: बिजली कंपनी ने फ्यूल कॉस्ट 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया, अब 200 यूनिट पर 32 रुपए अधिक देने होंगे

Mon, 04 Jul 2022 01:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 04 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से बिजली 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गई है। अब 200 यूनिट पर 32 रुपए देने पड़ेगे। 1 जुलाई से फ्यूल कॉस्ट प्रति यूनिट 16 पैसे देने होंगे।

विज्ञापन
MP News: Electricity company increased fuel cost by 10 paise per unit, now Rs 32 more will have to be paid for 200 units
मध्य प्रदेश में बिजली महंगी हुई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से बिजली 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गई है। अब 200 यूनिट पर 32 रुपए देने पड़ेगे। 1 जुलाई से फ्यूल कॉस्ट प्रति यूनिट 16 पैसे देने होंगे।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी तीन माह में फ्यूल कॉस्ट तय करती है। अब तक मार्च से जून तक का फ्यूल कॉस्ट प्रति यूनिट 6 पैसा था। जिसे जुलाई से सितंबर तक 10 पैसे बढ़ाकर 16 पैसे प्रति यूनिट कर दिया है। इससे प्रदेश में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो गई है। पिछली दो तिमाही से फ्यूल कॉस्ट बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे समझे अभी तक 100 यूनिट पर 6 पैसे प्रति यूनिट के अनुसार 6 रुपए फ्यूल कॉस्ट लग रहा था। जो अब 16 पैसे प्रति यूनिट के अनुसार 16 रुपए लगेगा। वहीं, 200 यूनिट पर 12 रुपए की जगह 32 रुपए और 300 यूनिट पर 18 रुपए की जगह 48 रुपए देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें बिजली पॉवर मैनेजमेंट कंपनी तीन माह में फ्यूल कॉस्ट बिजली उत्पादन के लिए प्लॉट में जलने वाले कोयले समेत अन्य खर्चों के आधार पर निकालती है। इसकी दरों में कमी और बढ़ोतरी होती रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed