फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Demarcation of 1552 land plots in the district in 12 hours, recorded in Asia and India Book of Record

MP News: 12 घंटे में जिले में 1552 भूमि प्लाटों का सीमांकन, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Wed, 21 Jun 2023 09:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 09:19 PM IST
सार

सतना जिले में एक दिवस में 1552 भूमि प्लाटों के सीमांकन के नवाचार को एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
MP News: Demarcation of 1552 land plots in the district in 12 hours, recorded in Asia and India Book of Record
सतना में एक दिन में 1552 प्लाटों के सीमांकन का काम किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले में एक दिवस में 1552 भूमि प्लाटों के सीमांकन के नवाचार को एशिया बुक ऑफ द रिकार्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। संस्था की ओर से उनके प्रतिनिधियों ने 21 जून 2023 को सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अनुराग वर्मा को इन उपलब्धियों का प्रमाण पत्र एवं मेडल सौंपे। 
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के दौरान सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा 20 मई 2023 को एक दिवस में राजस्व अधिकारियों के सहयोग से मैदान में जाकर 1552 भूमि प्लाटों के सीमांकन का नवाचार किया गया था। इसे रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। 21 जून को प्रमाण-पत्र और मेडल सौंपे गए। इस मौके पर राजस्व विभाग की इस महत्वपूर्ण दो उपलब्धियों पर कलेक्टर का संस्था और राजस्व विभाग की ओर से अभिनंदन किया गया। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से सीमांकन के महाअभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार, चौकीदार तक के अमले को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 
विज्ञापन


कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि जिले में एक दिन में 12 घंटे के भीतर 1552 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण एक संयुक्त टीम के प्रयास का परिणाम है। इसमें कलेक्टर से लेकर कोटवार तक सभी राजस्व अमला मैदान में लगा रहा। उन्होंने कहा कि सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के लिए अविवादित सीमांकन के लंबित प्रकरणों में सभी औपचारिक प्रकियाएं पूर्ण कर राजस्व अधिकारियों को 1275 प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य दिया गया था। इसमें राजस्व अधिकारियों और अमले में जी तोड़ मेहनत कर लक्ष्य से कहीं अधिक 1552 प्रकरण निराकृत कर आरसीएमएस पोर्टल में विधिवत दर्ज कराए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले में मिली इस उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि डॉ. हर्षित तिवारी ने कहा कि एक जिले में 12 घंटे में 1552 लैण्ड डी मार्केशन का रिकॉर्ड देश और एशिया में बना है। यह एक असाधारण गतिविधि और कड़ी मेहनत तथा संयुक्त प्रयास और निर्देशन का सफल परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था देश-विदेश में होने वाली असाधारण गतिविधियों की व्यापक तहकीकात करती है और प्रमाणित होने के बाद ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शामिल किया जाता है। डॉ. हर्षित तिवारी ने संस्था की ओर से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने का पृथक-पृथक प्रमाण पत्र और मेडल कलेक्टर अनुराग वर्मा को भेंट किए। 


इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेन्द सिंह ने पूरे अभियान के पावर प्रजेंटेशन करते हुए बताया कि सतना जिले में सीमांकन के विशेष अभियान में जिले के 566 पटवारी और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से 1552 सीमांकन कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में किए गए हैं। 20 मई को सुबह से शाम तक चले अभियान में सतना जिले के 9 अनुविभाग, 11 तहसीलों के राजस्व अधिकारी पूरा दिन मैदान में जुटे रहे और शाम से देर रात तक आरसीएमएस पोर्टल में विधिवत सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण को दर्ज कराया। हालांकि कलेक्टर सतना ने एक दिन में 1275 लंबित सीमांकन प्रकरणों का टारगेट दिया था। लेकिन राजस्व अधिकारियों ने भरी दोपहर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य से कही अधिक प्रकरण निपटाए। किसानों और काश्तकारों को मौके पर ही सीमांकन प्रमाण पत्र भी दिए गए। सुबह से शाम तक चले अभियान में सबसे अधिक मैहर तहसील में 238 सीमांकन प्रकरण निपटे जबकि नागौद में 222, रघुराजनगर में 184, रामपुर बघेलान में 215, अमरपाटन में 103, मझगवां में 114, उचेहरा 137, रामनगर में 128, बिरसिंहपुर में 81 प्रकरण तहसील कोटर में 63 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इस प्रकार एक दिनी महा अभियान में 11 तहसीलों में कुल 1552 लंबित सीमांकन प्रकरणों का निराकरण हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed