{"_id":"649ed3a1a1cf3afb500a9528","slug":"mp-news-dead-monkey-was-cremated-according-to-hindu-customs-in-rajgarh-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मृत बंदर का हिंदू रीति-रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार, ढोल-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मृत बंदर का हिंदू रीति-रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार, ढोल-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा
Fri, 30 Jun 2023 06:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 06:37 PM IST
सार
Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक मृत बंदर की अंतिम यात्रा ढोल-बाजे के साथ निकाली गई। साथ ही हिंदू रीति-रिवाज से बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने नम आंखों से की बंदर की अंतिम विदाई।
विज्ञापन
बंदर का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ के बोड़ा कस्बे में शुक्रवार सुबह 11 बजे बड़े पुल पर एक बंदर की एक्सीडेंट से मौत होने के बाद उसका अंतिम संस्कार पूरे हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। बंदर के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कस्बे में समाजसेवियों के द्वारा ढोल-बाजे से उनकी अंतिम शव यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
वहीं, बंदर की मौत से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। इस मौके पर समाजसेवी पंडित अंकित शर्मा, पूर्व बीजेपी नगर अध्यक्ष चंदर सिंह रूहेला, पार्षद प्रतिनिधि तेज सिंह यादव, पार्षद प्रतिनिधि आशीष पालीवाल और लखन रुहेला आदि लोगों ने बंदर को समाधि दी। अंतिम यात्रा में स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
साथ ही अंतिम संस्कार के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया कि हम सब मिलकर बंदर का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेंगे। जानवरों के प्रति लोगों ने अपना प्रेम व्यक्त करते हुए गाजे-बाजे के साथ अंतिम संस्कार कर समाधि दी।
विज्ञापन
