{"_id":"651acd480ffdaba0a908a317","slug":"mp-news-dead-body-of-teenager-missing-for-three-days-found-near-dam-suspicion-of-murder-due-to-injury-marks-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तीन दिन से गायब किशोर की लाश डैम के पास मिली, चोटों के निशान से हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तीन दिन से गायब किशोर की लाश डैम के पास मिली, चोटों के निशान से हत्या की आशंका
Mon, 02 Oct 2023 07:32 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिदंवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिदंवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 02 Oct 2023 07:32 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में तीन दिन से गायब 16 वर्षीय किशोर की लाश पथरई डैम के पास मिली है। उसके शरीर पर चोटें लगी हैं। गला रेतकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के उमरेठ मार्ग पर पथरई डैम के पास तीन दिन से गायब किशोर की लाश मिली है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शरीर पर जगह-जगह चोटें हैं। गला भी रेता है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
किशोर की पहचान चांदामेटा निवासी 16 वर्षीय जय पिता विनोद नामदेव के रूप में हुई है। परिजन और पुलिस तीन दिन से उसे तलाश रहे थे। चरवाहों ने जंगल में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो उसका गला रेता हुआ था। शरीर पर जगह-जगह चोटें थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। एफएसएल टीम भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से और सोशल नेटवर्क पर मृतक की फोटो डालकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया। जय ने नीले रंग का लोवर, सफेद शर्ट पहनी थी। हत्या से पहले उसे पीटा गया था। मारपीट के निशान भी मिले हैं। पेट पर भी घाव नजर आ रहा है। मृतक के साथ मारपीट कर उसका गला रेतकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमरेठ तक कैसे पहुंचा किशोर
मृतक जय नामदेव सीएम राइज स्कूल का 11वीं का छात्र था। वह गणेश विसर्जन करने दोस्त के साथ गया था। लौटकर वह घर आया और खाना खाकर सो गया। शाम को पांच बजे घर से निकला और लौटा ही नहीं। रविवार को जय नामदेव का शव मिला। हत्या के पीछे का कारण तलाशा जा रहा है।
