फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Dacait dadua gang master mind radhe alis subedar patel release from chitrakoot jail up

MP News: 14 साल बाद ददुआ गैंग का मास्टरमाइंड रिहा, जेल से बाहर आते ही फूलों से स्वागत

Tue, 10 Jan 2023 05:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 05:56 PM IST
सार

चित्रकूट की जेल में बंद दस्यु सम्राट ददुआ गैंग के मास्टरमाइंड और गनर कहे जाने वाले राधे उर्फ सूबेदार पटेल की 14 साल 11 महीने बाद जेल से रिहाई हुई। इस पर लूट, हत्या और डकैती जैसे संगीन आपराध के 100 से ज्यादा संगीन मामले न्यायालय में विचाराधीन थे।

विज्ञापन
MP News Dacait dadua gang master mind radhe alis subedar patel release from chitrakoot jail up
राधे उर्फ सूबेदार पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में तीन दशकों तक जरायम की दुनिया में आतंक फैलाने वाले दस्यु सम्राट ददुआ गैंग के मास्टरमाइंड व गनर कहे जाने वाले राधे उर्फ सूबेदार पटेल की 14 साल 11 महीने बाद जेल से रिहाई हुई। चित्रकूट जनपद में दस्यु सम्राट ददुआ गैंग का तीन दशकों तक आतंक रहा है। मायावती की बसपा सरकार में एसटीएफ ने इस गैंग के सात डकैतों को मार गिराया था।

विज्ञापन


इस गैंग के मास्टरमाइंड और गनर कहे जाने वाला राधे उर्फ सूबेदार पटेल सदर कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव का रहने वाला है। दस्यु सम्राट ददुआ के साथ अपराध की स्याह दुनिया में कदम रखने के बाद इस गैंग ने कई खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया था। उसने अपने रुतबे से गैंग में मास्टरमाइंड का दर्जा हासिल कर लिया था। ददुआ के एसटीएफ के हाथों मारे जाने के बाद 24 फरवरी 2008 को राधे उर्फ सूबेदार पटेल ने अपने चार साथियों के साथ मध्यप्रदेश के बरौंधा थाने में सरेंडर किया था।
विज्ञापन


100 से ज्यादा संगीन मामले विचाराधीन थे...
इस पर लूट, हत्या और डकैती जैसे संगीन आपराध के 100 से ज्यादा संगीन मामले न्यायालय में विचाराधीन थे। करीब आठ मामलों में जिला न्यायालय ने दोषी करार देते हुए उम्र कैद और फांसी की सजा भी सुनाई थी। निचली अदालत के इस फैसले को आरोपी डकैत ने उच्च न्यायालय में चुनौती थी, जिस पर अदालत ने उसकी रिहाई के आदेश जारी किए। इसके बाद सोमवार देर शाम इनामी डकैत राधे और सूबेदार की रिहाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डकैत राधे के जेल से बाहर निकलते ही लोगों ने फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया। लगभग पंद्रह साल बाद जेल से बाहर निकलने के बाद इनामी डकैत रहे राधे उर्फ सूबेदार का कहना है कि अब वह सामाजिक जीवन जिएग और समाज की सेवा करेगा। पूर्व में किए हुए अपराधों के लिए उन्हें पश्चाताप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed